WWE: बैला ट्विंस ने लिया वंडर और सुपर गर्ल का रूप, ये है वजह
नई दिल्ली। खेल के साथ-साथ खिलाड़ियों की शख्सियत भी बढ़ती जाती है। खिलाड़ियों का आम लोगों पर प्रभाव भी बढ़ता है ऐसे में लोगों को प्रेरित करने के लिए खिलाड़ियों का आगे आना समाज के लिहाज से फायदेमंद होता है। डब्ल्यूडब्ल्यूई की फेम्स बैला ट्विंस यानी कि निकी और ब्री बैला को कौन नहीं जानता। रिंग में इन दोनों बहनों का जलवा कायम रहता है। ऐसे में इन दोनों ने एक बेहतरीन फैसला लेते हुए नया अवतार अपनाया है। इन दोनों बहनों ने वंडर वुमैन और सुपर गर्ल का गेटअप बनाकर एक प्रोग्राम में शामिल हुईं। उनका कहा कि खेल हो या बिजनेस का क्षेत्र महिलाएं हमेशा से बराबरी करती रही हैं। हम हमेशा से औरतों की बराबरी की बात करते रहे हैं। इसलिए हैलोविन पर उन्होंने यह ड्रैस पहनी हैं। बता दें कि निक्की जिसका असली नाम निकोल गार्सिया है, को बीते दिनों यूएफसी स्टार रौंडा रौसी से हार झेलनी पड़ी थी। वह उनकी काफी खास दोस्त मानी जाती थीं।
उनका कहना है कि हमने इस इंडस्ट्री में महिलाओं के लिए एक नया माइलस्टोन रखा है।निक्की ने कहा कि अब हम मर्दों के सामान मानी जाने लगी हैं। बड़ी बात यह है कि हमें भी अब डब्ल्यूडब्ल्यूई स्टार्स के तौर पर पसंद लोगों ने पसंद किया है।
ब्री और मैं डब्ल्यूडब्ल्यूई में करीब 12 साल से हैं। अब मैं सोचती हूं हमारे से पहले यहां आई महिलाओं के बारे में और अब जब हम हैं और कल जब और महिलाएं हमारे बाद यहां आएंगी,यह सभी के लिए खुद को स्थापित करने का बेहतरीन मंच होगा।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications


