IPL 2019: बैन झेलकर खुश हैं डेविड वाॅर्नर, शतक लगाने के बाद कही यह बड़ी बात
नई दिल्ली। किसी ने सच ही कहा है कि बुरा वक्त इंसान को बहुत कुछ सीखाता है। यह बात डेविड वाॅर्नर पर एकदम सटीक बैठती है जो इस समय आईपीएल सीजन-12 में सनराइजर्स हैदराबाद के लिए खेल रहे हैं। वाॅर्नर जब बाॅल टैंपरिंग में दोषी पाए जाने के बाद एक साल का बैन लगा था तो कहा जाने लगा कि अब उनका क्रिकेट करियर पतन की ओर बढ़ने लगा है। लेकिन वाॅर्नर ने बैन के एक साल में खुद को बदलते हुए इस बात को गलत ठहरा दिया।
वाॅर्नर ने आईपीएल टूर्नामेंट के 11वें मुकाबले में राॅयल चैलेंजर्स बेंगलुरू के खिलाफ तूफानी पारी खेलते हुए 55 गेंदों में नाबाद 100 रनों की शतकीय पारी खेली, जिसमें 5 चाैके और इतने ही छक्के शामिल रहे। यह आईपीएल सीजन 12 का तीसरा शतक रहा, वहीं आईपीएल इतिहास में वाॅर्नर का चाैथा शतक रहा। शतक जड़ने के बाद वाॅर्नर ने बयान देते हुए जाहिर किया कि वह बैन झेलकर खुश हैं। उन्होंने कहा, ''मुझे लगता है कि 12 महीनों ने मुझे अच्छा किया है। मुझे लगता है कि मैं तरोताजा हूं। जॉनी बेयरस्टो के साथ एक शानदार साझेदारी। मेरा आधा काम हो गया।''
बता दें कि पिछले साल साउथ अफ्रीका के खिलाफ 4 टेस्ट मैचों की सीरीज के तीसरे टेस्ट में स्टीव स्मिथ, डेविड वाॅर्नर और कैमरून बेनक्राॅफ्ट पर बाॅल टेंपरिंग का आरोप लगा था। स्मिथ-वाॅर्नर पर एक साल का बैन आस्ट्रेलिया क्रिकेट ने लगाया था। बैन पूरा होने के बाद स्मिथ-वाॅर्नर आईपीएल में शामिल हैं। वाॅर्नर अभी तक 3 मैच खेल चुके हैं जिसमें उन्होंने 2 अर्धशतक व एक शतक के साथ 254 रन बनाकर ऑरेंज कैप पर कब्जा किया हुआ है।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
