IPL 2019 : विकेट में बॉल लगने के बावजूद आउट नहीं हुए धोनी, देखें VIDEO
नई दिल्ली। चेन्नई सुपर किंग्स के कप्तान महेंद्र सिंह धोनी की किस्मत हमेशा उनका साथ देती आई है। यही कारण है कि टीम ने अपनी कप्तानी में कई बार हारते हुए मैच अपनी ओर मोड़े हैं। इसका एक और उदाहरण आईपीएल टूर्नामेंट के 12वें सीजन में देखने को मिला जब धोनी विकेट में गेंद लगने के बावजूद आउट नहीं हुए। यह स्मिति देख राजस्थान राॅयल्स के सभी खिलाड़ी भी हैरान हो गए कि आखिर गेंद विकेट पर लगने के बावजूद गिल्लियां क्यों नहीं गिरी।
दरअसल, रविवार को चिदंबरम स्टेडियम में हुए मुकाबले में चेन्नई जब 28 रनों पर खेल रही थी तो धोनी को जीवनदान मिला। राजस्थान के लिए तेज गेंदबाज जोफ्रा आर्चर छठा ओवर फेंकने आए थे। आर्चर ने ओवर की चाैथी गेंद धोनी के लिए छोटी गेंद डाली। धोनी ने इसे रक्षात्मक तरीके से खेलने की कोशिश की लेकिन बॉल बैट को छूते हुए स्टंप से जा टकराई। लेकिन यह बेहद आश्चर्यजनक था कि गिल्लियां नहीं गिरीं और धोनी को जीवनदान मिल गया। आर्चर को भी विश्वास नहीं हो रहा था कि यह क्या हुआ। धोनी तब जीरो रन पर खेल रहे थे लेकिन बाद में उन्होंने नाबाद 75 रन बनाए। यह आईपीएल में धोनी का 21वां अर्द्धशतक था।
WATCH: Thala Dhoni effect? When even bails refused to fall
— IndianPremierLeague (@IPL) March 31, 2019
📹📹https://t.co/ccTyMBLToc #CSKvRR
धोनी के जीवनदान ने दिलाई जीत
बाद में धोनी के जीवनदान ने टीम को जीत दिलाने में अहम भूमिका निभाई। चेन्नई के एक समय 27 रनों पर 3 विकेट गिर चुके थे, लेकिन धोनी ने जैसे-तैसे टीम का स्कोर 175 रनों तक पहुंचाया। जवाब में चेन्नई के गेंदबाजों ने अच्छी शुरूआत करते हुए राजस्थान के 14 रनों पर ही 3 विकेट गिरा दिए। देखते ही देखते राजस्थान 8 विकेट खोकर 167 रन ही बना सकी और चेन्नई ने 8 विकेट से मैच जीत लिया। यह चेन्नई की लगातार तीसरी जीत रही है।वहीं राजस्थान की यह तीन मैचों में लगातार तीसरी हार है।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
