
नई दिल्ली। हर खिलाड़ी का अपना खेलने का अंदाज कुछ अलग होता है। खासकर अगर बल्लेबाजों की बात करें तो उनके भी अलग-अलग मैदानों पर खेलेने का अंदाज अलग ही होता है। कुछ बल्लेबाज स्पिनर गेंदबाजों को अच्छा खेलते हैं तो वहीं कुछ तेज गेंदबाजों के खिलाफ ज्यादा रन बनाते हैं, लेकिन ये सारी अटकलें सही साबित नहीं होती हैं जब रोहित शर्मा अपने अच्छे लय में बल्लेबाजी कर रहे हों। दरअसल इन दिनों रोहित शर्मा मुंबई इंडियंस के कप्तान हैं। उनके लिए आईपीएल 11 के सीजन की शुरुआत उतनी खास नहीं रही है, लेकिन अब फिर से लगातार मैचों में मिल रही जीत ने मुंबई के खेमे में एक बार फिर से उम्मीद जगा दी है की वो प्लेऑफ में आसानी से पहुंच सकते हैं। ईडन गार्डन्स में हुए केकेआर और मुंबई इंडियंस के बीच मुकाबले में मुंबई की टीम ने केकेआर को 102 रनों की करारी शिकस्त दी, लेकिन अगर रोहित के आकड़ो पर नजर डाले तो पाएंगे की यह मैदान शुरू से ही रोहित के लिए बहुत खास रहा है।
Rohit Sharma in the IPL at the Eden Gardens:
— Sampath Bandarupalli (@SampathStats) May 9, 2018
2008 - IPL debut
2012 - Maiden IPL century
2013 - IPL & T20 Captaincy debut
2013 & 2015 - First two IPL titles as captain
2017 - Led MI to their 100th T20 win
2018 - 100th T20 match & 50th IPL win as captain#IPL2018 #KKRvMI
ईडन गार्डन्स रोहित के लिए है खासः गौरतलब हो की आईपीएल 11 के 42वें मैच में केकेआर और मुंबई इंडियंस के बीच हुए मुकाबले में मुंबई ने केकेआर को 102 रनों की करारी शिकस्त देकर इस आईपीएल सीजन की सबसे बड़ी जीत हासिल की है। केकेआर की टीम ताश के पत्तों की तरह बिखरती नजर आई। इस मैच में रोहित शर्मा ने 36 रनों की पारी खेली। दरअसल ये मैदान रोहित के लिए बहुत खास रहा है। इसी मैदान पर वनडे में बल्लेबाजी करते हुए रोहित ने 264 रनों की आतिशी पारी खेली थी। अगर आईपीएल के लिहाज से देखें तो भी यह मैदान उनके लिए बहुत खास रहा है। इसी मैदान पर रोहित ने 2008 में आईपीएल करियर की शुरुआत की थी वहीं इसी मैदान पर बल्लेबाजी करते हुए उन्होंने 2012 में आईपीएल का शतक ठोका था। दिलचस्प बात यह है की 2013 में उन्हें जब पहली बार आईपीएल की कप्तानी का दारोमदार मिला तो ईडन गार्डन्स ही मैदान था। वहीं इस मैच में रोहित ने बतौर कप्तान अपना सौंवा मैच इस मैदान पर खेला और शानादार जीत दर्ज की।