कोलकाता। भारत और पाकिस्तान मैच अचानक से ऐन मौके पर धर्मशाला से कोलकाता शिफ्ट किया गया है जिसे लेकर बंगालल क्रिकेट संघ (सीएबी) के अध्यक्ष सौरभ गांगुली पूरी तरह से तैयार हैं।
कोलकाता के बंगाल टाईगर कहे जाने वाले दादा ने कहा कि ना तो मुझे, ना ईडन को और ना ही खिलाड़ियों को इस शिफ्टिंग से कोई समस्या है। हां टिकटों को लेकर थोड़ी समस्या रहेगी लेकिन वो भी मैनेज हो जायेगा, सुरक्षा को लेकर भी कोई इशू नहीं है। हम उम्मीद करते हैं कि 19 मार्च को होने वाला मुकाबला काफी रोमांचक होगा।
आपको बता दें कि आईसीसी ने दिल्ली में बुधवार को संवाददाता सम्मेलन में मैच को सुरक्षा कारणों का हवाला देते हुए धर्मशाला से कोलकाता स्थानांनतरित करने की घोषणा की थी।