ईडेन गार्डेन के मैदान पर इतिहास बनायेंगे महान सचिन
इसके पहले भी राजीव शुक्ला ने कहा था कि बोर्ड की कोशिश यही है कि सचिन का यह ऐतिहासिक टेस्ट उसी मैदान पर खेला जाए, जिसकी दर्शक क्षमता ज्यादा हो। इसके अलावा कल हुई एजीएम की बैठक में साल के अंत में होने वाले दक्षिण अफ्रीका दौरे पर कोई बात नहीं की गई। बैठक में शामिल एक अन्य सदस्य ने कहा कि यह विषय हमारे एजेंडे में ही नहीं था। उनका कहना है कि अध्यक्ष निर्वाचित हुए एन श्रीनिवासन पर सुप्रीम कोर्ट का फैसला आने के बाद ही वह (श्रीनिवासन) कोई निर्णय करेंगे। इसलिए इस साल के अंत में होने वाले दक्षिण अफ्रीका दौरे पर अभी भी कुछ भी निश्चित नहीं है।
इसका कारण बीसीसीआई की दक्षिण अफ्रीका क्रिकेट बोर्ड से उनकी नाराजगी है। जिसका कारण दक्षिण अफ्रीका द्वारा लोर्गट को सीईओ नियुक्त करना है। यह ध्यान देने वाली बात है कि आईसीसी का सीईओ होने पर यूडीआरएस के अलावा कई मुद्दों पर बीसीसीआई और लोर्गट आमने सामने आ चुके हैं।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
