Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

धोनी-कोहली को लेकर छलका पाक फैंस का दर्द, लिखा- 'आप क्यों नहीं आ रहे'

नई दिल्ली। कई सालों बाद पाकिस्तान में अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट का आगाज होने जा रहा है। ऐसे में पाकिस्तानी फैंस अपने फेवरेट क्रिकेटर्स को अपने देश में खेलते हुए देखना चाहेत हैं। हालांकि कई फैंस के हाथों निराशा ही लगने वाली है। दरअसल भारत और पाकिस्तान के बीच सीमा पर रिश्ते ठीक न होने की वजह से दोनों देश एक दूसरे के साथ क्रिकेट नहीं खेल रहे हैं। ऐसे में पाकिस्तान में होने वाले वर्ल्ड इलेवन के दौरे में कोई भी भारतीय खिलाड़ी शामिल नहीं है। हालांकि पाकिस्तान में पूर्व भारतीय कप्तान एमएस धोनी और वर्तमान भारतीय कप्तान विराट कोहली का जलवा अभी भी कायम है। इसकी एक बानगी ट्विटर पर देखने को मिली।

कोहली और एमएस धोनी तो उन्‍होंने ट्वीट के जरिये पाकिस्‍तान आने का न्‍यौता दिया

कोहली और एमएस धोनी तो उन्‍होंने ट्वीट के जरिये पाकिस्‍तान आने का न्‍यौता दिया

दरअसल वर्ल्‍ड इलेवन की टीम तीन टी20 मैचों की सीरीज खेलने के लिए पाकिस्‍तान पहुंची है। इन तीन टी20 मैचों के होने वाले आयोजन को पाकिस्‍तान के क्रिकेट फैंस बड़ी उम्‍मीद से देख रहे हैं। अपने पसंदीदा विराट कोहली और एमएस धोनी तो उन्‍होंने ट्वीट के जरिये पाकिस्‍तान आने का न्‍यौता दिया है।

विराट हम लाहौर में आपको मिस करते हैं

एक यूजर ने लिखा- 'विराट हम लाहौर में आपको मिस करते हैं। क्‍या आप यहां आएंगे।'

'लाहौर में विराट कोहली का प्रदर्शन देखना चाहते हैं'

एक अन्य यूजर ने ट्वीट किया- 'हमारे देश पाकिस्‍तान, लाहौर में विराट कोहली का प्रदर्शन देखना चाहता है। विराट कोहली और महेंद्र सिंह धोनी हमारी इच्‍छा है कि आप यहां आकर अपनी बल्‍लेबाजी से हमारा मनोरंजन करें।'

'धोनी-कोहली आए तो पाक क्रिकेट पर पड़ेगा बड़ा असर'

एक अन्य यूजर ने लिखा- 'यदि कोहली और धोनी जैसे खिलाड़ी खेलने के लिए पाकिस्‍तान आते हैं तो इसका पाकिस्‍तान में क्रिकेट की बहाली की संभावनाओं पर बड़ा असर होगा।'

कुछ भारतीय खिलाड़ियों को भी देखना अच्छा रहेगा

पूर्व पाकिस्तानी क्रिकेट टीम के कप्तान शाहिद अफरीदी ने भी अपने विचार रखे। उन्होंने ट्वीट कर कहा- वास्तव में खुशी हुई कि पीसीबी-आईसीसी ने पाकिस्तान में क्रिकेट वापस लाने के लिए हाथ मिलाया है। कुछ भारतीय खिलाड़ियों को भी देखना अच्छा रहेगा।

Story first published: Monday, November 13, 2017, 11:20 [IST]
Other articles published on Nov 13, 2017
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+