INDVSAUS :100वें ODI में एरोन फिंच के नाम जुड़ा यह अनचाहा रिकॉर्ड
नई दिल्ली। भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच वनडे सीरीज में ऑस्ट्रेलियाई कप्तान एरोन फिंच से टीम को खासी उम्मीदें थी। पिछले कुछ समय से लगातार खराब फॉर्म में चल रहे इस बल्लेबाज ने 2 फरवरी से शुरू हुई वनडे सीरीज के पहले मैच में भी निराश कर दिया है। जी हां, टी-20 में फिंच बल्ले से कुछ खास कमाल नहीं दिखा पाने वाले फिंच वनडे सीरीज में भी भारत के खिलाफ इस मैच के दौरान अपना खाता भी नहीं खोल सकें। फिंच पारी के तीसरे ओवर में ही जसप्रीत बुमराह की गेंद पर महेंद्र सिंह धोनी को अपना कैच थमा बैठे।

एक बार फिर नहीं चला फिंच का बल्ला-
इस तरह से फिंच की खराब फॉर्म बेहद लंबी खिंच गई है। पिछले 8 वनडे पारियों के दौरान फिंच के बल्ले से सिर्फ 45 रन ही निकले हैं। फिंच ने अपनी पिछली 8 पारियों में 0, 8, 0, 14, 6, 6, 3 और 8 रन बनाए हैं। ये फिंच के वनडे करियर का 100वां वनडे मैच था ऐसे में उम्मीद की जा रही थी कि फिंच जरूर इस मैच में अपनी लय हासिल करने में कामयाब साबित होंगे। हालांकि, वह ऐसा करने में नाकाम रहे और शर्मनाक रिकॉर्ड बनाकर आउट हो गए।

100वें मैच में 'जीरो'-
ऐसा नहीं हैं कि फिंच से पहले किसी अन्य खिलाड़ी ने अपने 100वें वनडे अंतरराष्ट्रीय मैच में शून्य नहीं किया हो। उनसे पहले अपने 100वें वनडे मैच में शून्य पर आउट होने वाले ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाजों में डीन जोंस और क्रेग मैग्डरमोट जैसे नाम शामिल हैं। लेकिन कई ऐसे बल्लेबाज भी हुए हैं जिन्होंने अपने 100वें मैच को यादगार बनाया और शतकीय पारी खेली।

100वें मैच के 'हीरो'-
ऐसा करने वालों में मार्कस ट्रेसकॉथिक, रामनरेश सरवन, शिखर धवन, डेविड वार्नर, मोहम्मद युसूफ, क्रिस गेल, कुमार संगाकारा जैसे नाम शामिल हैं। बता दें ऑस्ट्रेलिया के लिए इस मैच में एश्टन टर्नर ने अपने वनडे इंटरनैशनल करियर का आगाज किया है। टर्नर इससे पहले ऑस्ट्रेलिया के लिए 5 टी20 अंतरराष्ट्रीय मैच खेल चुके हैं। विश्व कप से पहले कंगारू टीम के लिए अपने कप्तान की फॉर्म अब वाकई चिंता का विषय हो चुकी है।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
