नई दिल्ली: पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड के चेयनमैन अहसान मनी को अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद यानी आईसीसी में महतवपूर्ण पद मिल गया है। मनी अब आईसीसी की प्रभावशाली फाइनेंस एंड कमर्शियल अफेयर कमेटी के भी चेयरमैन बन गए हैं। इस बात की जानकारी पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (पीसीबी) ने दी है। गौरतलब है कि पिछले सप्ताह आईसीसी की बैठक हुई थी। तब ही यह फैसला लिया गया।
पीसीबी ने मंगलवार को घोषणा करते हुए यह भी बताया कि पाक बोर्ड के ही एक अन्य अधिकारी सलमान नासिर को भी आईसीसी की रक्षा समिति में शामिल किया गया है। ये दोनों ही नियुक्तियां आईसीसी के चेयरमैन शशांक मनोहर ने की हैं।
जानकारी के लिए बता दें कि फाइनेंस एंड कमर्शियल अफेयर कमेटी आईसीसी की सबसे महत्वूपूर्ण समितियों में एक है। इस कमेटी के ऊपर ही फाइनेंस एंड कमर्शियल अफेयर मामले की सारी जिम्मेदारियां होती हैं। 74 साल के मनी पेशे से एक चार्टेड अकाउंटेंट भी हैं। वे इससे पहले भी इस समिति में 1996 के दौरान नियुक्त किए गए थे। उनका कार्यकाल तब 6 साल का रहा था और उन्होंने उल्लेखनीय कार्य भी किया था।
इसके बाद मनी 2006 तक आईसीसी के प्रेसिडेंट भी रहे। मनी के अलावा इस समिति में इंद्रा नुई (स्वतंत्र निदेशक), अमिताभ चौधरी (कार्यकारी सचिव, बीसीसीआई), क्रिस नेनजानी (सीएसए अध्यक्ष), इमरान ख्वाजा (आईसीसी उपाध्यक्ष) भी शामिल हैं।
मनी ने इस नियुक्ति के लिए शशांक मनोहर का शुक्रिया अदा किया है और कहा है कि वे जल्द से जल्द टीम के साथ करने के इच्छुक हैं। उनको आईसीसी की ऑडिट कमेटी में भी शामिल किया गया है। यह कमेटी भारत के युवराज नारायण द्वारा हैड की जाएगी।