लखनऊ। गोमतीनगर में बना इकाना इंटरनेशनल स्टेडियम इस साल दिलीप ट्राफी के ओपनिंग और फाइनल मैच की मेजबानी कर रहा है। लखनऊ 12 साल बाद दलीप ट्रॉफी के मैच हो रहे हैं। इस स्टेडियम को रिकॉर्ड तीन साल से कम समय में बनाकर तैयार किया गया है। आज इस मैदान पर पहला मैच खेला जाएगा।
इस स्टेडियम में होने वाले पहले मैच की एक खास बात यह भी कि यहां पहला मैंच गुलाबी गेंद से खेला जाएगा। लखनउ में 7 से 10 सितंबर तक इंडिया रेड और इंडिया ग्रीन के बीच पहला मैच खेला जाएगा। खेल डायरेक्टर आर पी सिंह के मुताबिक दलीप ट्रॉफी का पहला और आखिरी मैच लखनऊ के इंटरनेशनल स्टेडियम में खेला जाएगा। दलीप ट्रॉफी का फाइनल मैच 25 से 29 सितंबर के बीच लखनऊ में खेला जाएगा। सभी मैचेस डे एंड नाईट होंगे। 2 बजे से शुरू होकर 8 बजे तक चलेगा।
बात स्टेडियम की करें तो इकाना स्टेडियम कोलकाता के इडेन गार्डेन के बाद दूसरा सबसे बड़ा स्टेडियम है। स्टेडियम में 50 हजार लोगों की बैठने की क्षमता है। यह देश का दूसरा सबसे बड़ा स्टेडियम है। 400 करोड़ रुपए की लगात से ये इंटरनेशन स्टेडियम 15 एकड़ जमीन पर बनकर तैयार हुआ है। स्टेडियम में देश का सबसे बेहतरीन ड्रेसिंग रूम को बनाया गया है। अगर बात इसके डिजाइन की करें तो लखनऊ स्टेडियम को बनाने में एक भी पिलर का इस्तेमाल नहीं किया गया है।
इकाना स्पोर्टस सिटी के सीएमडी उदय सिन्हा ने बताया कि इस स्टेडियम में दो तरह की मिट्टी की क्रिकेट पिच बनाई गई है। पिच के लिए मिट्टी महाराष्ट्र और ओडिशा से मंगाई गई है। इनमें चार लाल मिट्टी की हैं, जबकि एक काली मिट्टी की पिच है। इस स्टेडियम में इंग्लैंड लार्ड्स के मैदान जैसे ड्रेनेज सिस्टम को इंस्टॉल किया गया है। स्टेडियम में जो एलईडी लगी है, वह देश में सबसे आधुनिक और सबसे बड़ी हैं। यह उत्तर प्रदेश के पूर्व सीएम अखिलेश यादव का एक ड्रीम प्रोजेक्ट है।