IPL 2019: क्रिस गेल को पीछे छोड़ने वाले अर्धशतक के साथ सैम करन ने बनाया रिकॉर्ड
नई दिल्ली। प्लेऑफ की जंग के एक बेहद अहम मुकाबले में किंग्स इलेवन पंजाब ने अपने घरेलू मैदान पर जमकर रन बटोरे और कोलकाता नाइटराइडर्स को जीत के लिए 184 रनों का बड़ा लक्ष्य दिया। इस मैच में सैम करन ने एक और बेमिसाल प्रदर्शन करके अपने चयन को सार्थक साबित कर दिया। गौरतलब है कि सैम करन इस मैच से पहले टीम से बाहर चल रहे थे लेकिन इस मैच में उन्होंने ना केवल अपने चयन को सही साबित किया बल्कि बल्ले से रनों का तूफान भी उड़ा दिया।

'बल्लेबाज' सैम करन का तूफान-
मैच में टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी पंजाब की टीम मध्यक्रम के शानदार प्रदर्शन के चलते निर्धारित 20 ओवर में 183 रनों का अच्छा स्कोर खड़ा कर पाई। सैम करन ने निचले मध्यक्रम पर शानदार अर्धशतकीय पारी खेलते हुए 24 गेदों पर नाबाद 55 रन बनाए। उनके अलावा मयंक अग्रवाल (36) और निकोलस पूरन (48) ने बढ़िया योगदान दिया।

KXIP की ओर से सीजन का सबसे तेज अर्धशतक-
सैम करन का ये अर्धशतक आईपीएल के मौजूदा सीजन में किंग्स इलेवन पंजाब के किसी भी बल्लेबाज द्वारा लगाया गया सबसे तेज अर्धशतक है। सैम का ये रिकॉर्ड एक ऐसी टीम के लिए खेलते हुए बना है जिसमें ऊपरी क्रम पर क्रिस गेल और लोकेश राहुल जैसे धुंरधर बल्लेबाज बैटिंग करते हैं। इससे पहले इस सीजन में पंजाब की ओर से सबसे तेज अर्धशतक बनाने का रिकॉर्ड क्रिस गेल (25 गेंद) था जिसको सैम ने पछाड़ दिया है। इस मामले में मयंक अग्रवाल नंबर तीन पर हैं जिन्होंने केकेआर के ही खिलाफ 28 गेंदों पर अर्धशतक बनाया था।
IPL 2019: असफलताओं से और मजबूत बनकर टीम इंडिया में खेलने के लिए तैयार है यह खिलाड़ी

गेल जैसे दिग्गजों को पछाड़ा-
इतना हीं नहीं यह इस पूरे सीजन में किसी भी बल्लेबाज द्वारा लगाए सबसे तेज अर्धशतकों में भी शामिल हो गया है। अगर मौजूदा सीजन के सबसे तेज पचासे की बात करें तो टॉप तीन पर हार्दिक पांड्या (17), पंत (18) और रसेल (21) हैं। सैम करन इस लिस्ट में रसेल के एक और तेज अर्धशतक (23) के साथ संयुक्त रूप से पांचवें नंबर पर हैं। गौरतलब है कि सैम करन टीम में अंदर-बाहर होते रहे हैं। उन्होंने इससे पहले दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ जबरदस्त हैट्रिक लेकर सुर्खियां बटोरी थी।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
