ईशांत शर्मा: सबसे तेज़ गेंद फेंकने वाले इस भारतीय गेंदबाज का आज है 28वां जन्मदिन, जानिए रोचक बातें
नई दिल्ली। भारतीय क्रिकेट टीम के तेज गेंदबाज ईशांत शर्मा ने आज अपने जीवन के 28 वसंत पूरे कर लिए। जहीर खान के क्रिकेट से संन्यास लेने के बाद ईशांत ही भारतीय क्रिकेट टीम के मुख्य तेज गेंदबाज रहे हैं। मीडिया से अमूमन दूरी बनाए रखने वाले ईशांत की पहचान एक आक्रामक खिलाड़ी के तौर पर है।
लंबे बाल भी हैं पहचान
ईशांत की पहचान की बात करें तो वह बॉलिंग के अलावा अपने लंबे बालों को लेकर भी जाने जाते हैं। वह भारतीय क्रिकेट खिलाड़ियों में अब तक सबसे लंबे खिलाड़ियों में से एक हैं। 65 टेस्ट मैचों में 199 विकेट और 76 वनडे मैचों में कुल 106 विकेट चटकाने वाले ईशांत ने 2007 में बांग्लादेश के खिलाफ अपना कॅरियर शुरू किया था।
PICS: धोनी की पत्नी साक्षी संग यह रोमांटिक तस्वीर तेजी से हो रही है वायरल, जानिए वजह
मलाइका अरोरा खान संग वायरल हुईं तस्वीरें
2009 में मुंबई के एक नाइट क्लब में बॉलीवुड एक्ट्रेस मलाइका अरोरा खान संग उनकी तस्वीरें भी आई थीं और उस दौरान वह काफी चर्चा में रहे थे। उन्होंने मलाइका के साथ एक एड भी शूट किया था। दिल्ली में जन्मे इस क्रिकेटर को साथी 'लंबू' भी कहते हैं। वह 6 फीट 4 इंच लंबे हैं।
ये हैं कुछ रिकॉर्ड जो कि ईशांत शर्मा के नाम हैं :
- 2011-12 में आॅस्ट्रेलिया के खिलाफ ईशांत 155.2 किलोमीटर प्रति घंटा की स्पीड से गेंद फेंककर सबसे तेज गेंद फेंकने वाले भारतीय गेंदबाज बन गए।
- वह कपिल देव के बाद ऐसे एकमात्र गेंदबाज हैं जिन्होंने विदेशी सरजमीं पर 6 या उससे ज्यादा विकेट चटकाए हैं।
- 2008 में सिडनी टेस्ट के लिए जहीर खान की जगह भारतीय क्रिकेट टीम में जगह बनाने वाले ईशांत ने सबको प्रभावित किया।
- इसके बाद पर्थ टेस्ट और एडिलेड टेस्ट में भी उन्होंने शानदार प्रदर्शन कर भारतीय टीम को जिताने में अहम योगदान दिया था।
- ईशांत शर्मा 11वें नंबर पर बल्लेबाजी करते हुए कुल 30 पारियां खेल चुके हैं। औसत की बात करें तो वह पांचवें स्थान पर हैं।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications

