For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

क्रिकेटर हार्दिक पांड्या के साथ अफेयर पर एली अबराम ने कही बड़ी बात..

नई दिल्ली। इन दिनों क्रिकेटर हार्दिक पांड्या अपने खेल को लेकर कम बल्कि अपने पर्सनल रिलेशनशिप को लेकर ज्यादा चर्चा में हैं, उनका नाम इन दिनों एक्ट्रेस-मॉडल एली अबराम के साथ जुड़ा है। जिस पर हार्दिक ने तो कमेंट नहीं किया लेकिन एली की ओऱ से बयान आया है। पिंकविला को दिए इंटरव्यू में हार्दिक के साथ अफने रिलेशन को लेकर एली ने कहा कि दुनिया को बस बातें बनाना आता है और जब आप फेमस हो जाते हो तो ये बातें और भी बढ़ जाती हैं।

मैं और हार्दिक सिर्फ अच्छे दोस्त हैं: एली

मैं और हार्दिक सिर्फ अच्छे दोस्त हैं और इसके अलावा हमारे बीच में कुछ नहीं हैं। मैं पर्सनल लाइफ के बारे में बातें करना पसंद नहीं करती हूं और इस कारण मैं अफेयर जैसी बातों को लेकर कोई टिप्पणी नहीं करना चाहती हूं। हार्दिक बहुत अच्छे खिलाड़ी हैं और मेरी दुआएं उनके साथ हैं, हम एक-दूसरे के साथी हैं और इस कारण मुझे फर्क नहीं पड़ता कि दुनिया हमें लेकर क्या सोचती हैं क्योंकि हमें पता है कि हम दोनों एक-दूसरे के बारे में क्य़ा सोचते हैं।

मीडिया ने तो मेरे भाई को ही मेरा प्रेमी बता दिया: एली

एली ने मीडिया की खबरों पर एक किस्सा भी शेयर किया कि कुछ दिनों पहले मैं अपने भाई के साथ डिनर करके एक रेस्टोरेंट से निकल रहीं थी, अगले दिन मेरे भाई को मेरा नया बॉयफ्रेंड बताकर अखबार में फोटो छाप दी गई, तो ऐसी बातों पर क्या प्रतिक्रिया दूं, यही कारण है कि मुझे अब इन बातों से कोई फर्क नहीं पड़ता है।

Story first published: Monday, February 12, 2018, 15:00 [IST]
Other articles published on Feb 12, 2018
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+