For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

एलीस पेरी ने चुना वो खिलाड़ी, जिसके खिलाफ गेंदबाजी करना करेंगी पसंद

नई दिल्ली। ऑस्ट्रेलियाई महिला क्रिकेट टीम की ऑलराउंडर एलिस पेरी से पूछा गया कि अगर उन्हें कहा जाए कि विराट कोहली को गेंदबाजी करने और जसप्रीत बुमराह की गेंदबाजी पर बल्लेबाजी करने का ऑप्शन दिया जाए तो वो किसे चुनेंगी। इस पर उन्होंने कहा कि वो विराट को गेंदबाजी करना पसंद करेंगी, ना कि बुमराह की गेंदबाजी पर बल्लेबाजी करना।

पेरी खतरनाक बैटर के रूप में जानी जाती हैं, हालांकि बुमराह की गेंदबाजी से वो बचना चाहेंगीं। विराट कोहली वनडे इंटरनेशनल के नंबर-1 बल्लेबाज रह चुके हैं और उन्हें दुनिया के बेस्ट बल्लेबाजों में गिना जाता है, बावजूद इसके पेरी ने विराट को गेंदबाजी करने का विकल्प चुना। पेरी ने स्पोर्ट्स एंकर रिद्धिमा पाठक के साथ इंस्टाग्राम लाइव चैट सेशन के दौरान यह कहा। लाइव चैट के दौरान रिद्धिमा ने उनसे पूछा कि वो विराट को गेंदबाजी करना पसंद करेंगी या बुमराह की गेंदबाजी का सामना करना। उन्होंने कहा, 'मैं विराट को गेंदबाजी करना पसंद करूंगी।'

उनसे पूछा गया कि 2021 वर्ल्ड कप फाइनल में भारत या इंग्लैंड में से किस टीम का सामना करना पसंद करेंगी, तो उन्होंने कहा कि मैं एक बार फिर भारत के खिलाफ खेलना पसंद करूंगी। 2020 महिला टी20 वर्ल्ड कप के फाइनल में ऑस्ट्रेलिया और भारत के बीच मैच हुआ था। पेरी चोटिल होने के चक्कर में यह मैच नहीं खेल सकी थीं। मुरली विजय ने हाल में कहा था कि अगर उन्हें मौका मिले तो वो पेरी को डिनर पर ले जाना चाहेंगे, इस पर जब पेरी की राय पूछी गई, तो उन्होंने कहा, 'मुझे उम्मीद है कि वो बिल भरेंगे, मैं फ्लैटर हो गई।'

Story first published: Tuesday, May 5, 2020, 16:07 [IST]
Other articles published on May 5, 2020
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+