Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

डिविलियर्स ने लगाया एकदिवसीय में सबसे तेज शतक

जोहांसबर्ग| दक्षिण अफ्रीकी बल्लेबाज अब्राहम डिविलियर्स ने रविवार को अंतर्राष्ट्रीय एकदिवसीय क्रिकेट में सबसे तेज शतक लगाने का कीर्तिमान तोड़ दिया। डिविलियर्स ने न्यू वांडर्स स्टेडियम में वेस्टइंडीज के खिलाफ दूसरे एकदिवसीय मुकाबले में यह विश्व कीर्तिमान रचा।

मैच के 39वें ओवर की चौथी गेंद पर मैदान पर उतरे डिविलियर्स चौके के साथ अपनी पारी की शुरुआत की और 31 गेंदों में आठ चौके और 10 छक्के की मदद से शतक पूरा कर लिया।

डिविलियर्स ने न्यूजीलैंड के कोरी एंडरसन का एक वर्ष पुराना रिकॉर्ड ध्वस्त किया। एंडरसन ने एक जनवरी, 2014 को पाकिस्तान के शाहिद अफरीदी के 37 गेंदों में शतक लगाने का रिकॉर्ड ध्वस्त कर 36 गेंदों में नया कीर्तिमान रचा था।

डिविलियर्स ने इससे पहले अंतर्राष्ट्रीय एकदिवसीय में सबसे तेज अर्धशतक का रिकॉर्ड भी बनाया और 16 गेंदों में तीन चौके और पांच छक्कों की मदद से अर्धशतक पूरा करा किया।

इससे पहले एकदिवसीय में सबसे तेज अर्धशतक लगाने का रिकॉर्ड श्रीलंका के सनत जयसूर्या के नाम था। जयसूर्या ने सात अप्रैल 1996 को पाकिस्तान के खिलाफ 17 गेंदों में यह कीर्तिमान रचा था।

इससे पहले रिली रोसू (128) और हाशिम अमला ने दक्षिण अफ्रीका की ओर से किसी भी विकेट के लिए सबसे बड़ी साझेदारी का कीर्तिमान भी रचा। रोसू और अमला ने पहले विकेट के लिए 247 रन जोड़े।

इससे पहले यह रिकॉर्ड अमला और डिविलियर्स के नाम था। अमला और डिविलियर्स ने 17 मार्च, 2013 को पाकिस्तान के खिलाफ तीसरे विकेट की साझेदारी में 238 रनों की साझेदारी निभाई थी।

समाचार लिखे जाने तक अमला शतक बनाकर डिविलियर्स के साथ क्रीज पर नाबाद हैं।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Story first published: Tuesday, November 14, 2017, 12:19 [IST]
Other articles published on Nov 14, 2017
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+