ICC की वनडे रैंकिंग में 1258 दिनों की विराट कोहली की बादशाहत खत्म, बाबर आजम बने नंबर-1

नई दिल्ली। पाकिस्तान के स्टार बल्लेबाज बाबर आजम ने वनडे क्रिकेट में टीम इंडिया के कप्तान विराट कोहली को पीछे छोड़ दिया है। आईसीसी की ताजा रैंकिंग में बाबर आजम वनडे क्रिकेट में नंबर 1 बल्लेबाज बन गए हैं। बाबर आजम पाकिस्तान के चौथे बल्लेबाज हैं जोकि आईसीसी की वनडे रैंकिंग में पहले पायदान पर पहुंचे हैं। 26 साल के बाबर आजम ने पिछले मैच में जिस तरह से दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ 94 गेंदों पर 82 रनों की पारी खेली उसके बाद उन्हें आईसीसी रैंकिंग के अंक में फायदा हुआ, उन्हें 13 अंक मिले, जिसके साथ बाबर आजम के कुल 865 अंक हो गए और वह भारतीय कप्तान विराट कोहली से 8 अंक आगे हो गए।

वर्ष 2010 और 2012 में अंडर-19 वर्ल्ड कप के पाकिस्तान के स्टार के तौर पर उभरे थे, जिसके बाद 2015 से वह पाकिस्तान की ओर से वनडे टीम का हिस्सा हैं। उन्होंने दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ जब सीरीज खेलना शुरू किय तो उनके कुल अंक 837 थे लेकिन पहले मैच में 103 रन की पारी के बाद वह कोहली से ऊपर चले गए थे। लेकिन दूसरी पारी में 32 रन बनाने की वजह से वह फिर से नीचे आ गए थे। लेकिन तीसरे वनडे में बेहतरीन पारी के बाद उन्होंने विराट कोहली को आईसीसी की रैंकिंग में पीछे छोड़ दिया।

विराट कोहली पिछले 1258 दिनों से आईसीसी के वनडे के नंबर-1 बल्लेबाज हैं, लेकिन अब आखिरकार विराट कोहली की बादशाहत को बाबर आजम ने खत्म करते हुए आईसीसी के वनडे रैंकिंग की पहले पायदान पर कब्जा कर लिया है। इससे पहले पाकिस्तान की ओर से जहीर अब्बा (1983-84), जावेद मियांदाद (1988-89), मोहम्मद यूसुफ (2003), वनडे क्रिकेट में आईसीसी के पहले पायदान पर पहुंचे हैं। ऐसे में बाबर आजम चौथे पाकिस्तानी बल्लेबाज हैं जो आईसीसी की वनडे रैंकिंग में पहले पायदान पर पहुंचे हैं।

टेस्ट क्रिकेट की बात करें तो बाबर आजम चौथे पायदान तक पहुंचे हैं, फिलहाल वह छठे नंबर पर हैं। वहीं टी-20 में बाबर तीसरे नंबर पर कायम हैं। वहीं पाकिस्तान के फखर जमान भी अपने करियर की बेस्ट रैंकिंग पर पहुंच गए हैं। वह आईसीसी की वनडे बल्लेबाजों की रैंकिंग में 11वें पायदान पर हैं।

Story first published: Wednesday, April 14, 2021, 13:56 [IST]
Other articles published on Apr 14, 2021
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+