मुंबई। लगता है कि आजकल हमारे बॉलीवुड सितारों के दिन ठीक नहीं चल रहे हैं तभी तो वो कानूनी और कागजी दांवपेचों में उलझे हुए हैं। ताजा मामला सुपरस्टार शाहरूख खान से जुड़ा हुआ है, उन्हें ईडी यानी प्रर्वतन निदेशालय ने समन भेजा है। ईडी ने किंग खान पर आरोप लगाया है कि उन्होंने अपनी आईपीएल की टीम कोलकाता नाइटराइडर्स (केकेआर) के कम कीमत पर शेयर जय मेहता और जूही चावला को बेच दिया है।
शाहरुख को महीने के आखिरी तक पेश होने के लिए कहा गया है। यह दूसरा मौका है जब ईडी इस मामले में शाहरुख से पूछताछ करेगा। जूही चावला को भी इस मामले में समन जारी कर पेश होने के लिए कहा गया है। ईडी को लगता है कि इसमें कोई बड़ा दांवपेंच हैं क्योंकि आखिर शाहरूख खान को इतनी जल्दी क्या थी जो उन्होंने कम पैसे में शेयर बेचे।
ईडी ने शाहरूख को आईपीएल में उनकी टीम कोलकाता नाइटराइडर्स के विदेशी मुद्रा के नियमों के उल्लंघन मामले में नोटिस दिया है। उसका कहना है कि विदेशी मु्द्रा के उल्लघंन के मामले में करीब सौ करो़ड़ की घपलेबाजी हुई है।
इस बार भी वानखेडे स्टेडियम में केकेआर का मैच नहीं देख सकेंगे शाहरुख खान
हालांकि शाहरूख खान के ऑफिस से इस बारे में किसी भी नोटिस से इंकार किया गया है, ऑफिस का कहना है कि पहली बार तो कोई नोटिस नहीं आया है और अगर ऐसा कोई नोटिस आता भी है तो वो केकेआर को भेजा जायेगा ना कि निजी व्यक्ति को। मालूम हो कि साल 2011 में भी ईडी इसी सिलसिले में शाहरुख खान से पूछताछ कर चुका है।