For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

ऑस्ट्रेलियाई गेंदबाज नाथन लियोन ने बताया क्यों सेमीफाइनल में तय है इंग्लैंड की हार

नई दिल्ली: विश्व कप 2019 के शुरू होने से पहले ही भारत, ऑस्ट्रेलिया और इंग्लैंड की टीमों को विश्व चैंपियन खिताब जीतने का सबसे बड़ा दावेदार बताया जा रहा था। हालांकि विजेताओं की भविष्यवाणियां करने वाले एक तबके का मानना था कि इस बार फाइनल मुकाबला इंग्लैंड और ऑस्ट्रेलिया के बीच होगा। लेकिन ऐसा करके ये लोग ना केवल भारत की क्षमताओं को नजरअंदाज कर रहे थे बल्कि विश्व कप और एशेज के बीच घालमेल का काम भी रहे थे। जाहिर है कि ऐसा हो नहीं सका क्योंकि इंग्लैंड और ऑस्ट्रेलिया एक दूसरे के आमने-सामने तो होंगे लेकिन फाइनल नहीं बल्कि सेमीफाइनल मुकाबले में।

इंग्लैंड क्यों नहीं जीत पाएगा विश्व कप ?

इंग्लैंड क्यों नहीं जीत पाएगा विश्व कप ?

यह विश्व कप का बड़ा मुकाबला माना जा रहा है। ऑस्ट्रेलिया की टीम लीग मैच में अंग्रेजों को आसानी से धूल चटा चुकी है। गुरूवार को होने वाले इस महामुकाबले से पहले कंगारू स्पिनर नाथन लियोन ने अभी से माइंड गेम खेलना शुरू कर दिया है। लियोन का कहना है इंग्लैंड के पास इस विश्व कप में गंवाने के लिए सब कुछ दांव पर लगा है। अगर अंग्रेज टीम हारती है तो यह उनका विश्व कप होगा जिसको वो गंवा देंगे। लियोन का मानना है कि इंग्लैंड की टीम अपेक्षाओं के भारी बोझ में दबकर बिखर जाएगी।

ऑस्ट्रेलिया के लिए क्या बोले लियोन

ऑस्ट्रेलिया के लिए क्या बोले लियोन

लियोन ने शनिवार रात हुए मैच के बाद कहा, 'इंग्लैंड के पास बहुत अच्छे खिलाड़ी हैं और वे पिछले कुछ साल से नंबर वन टीम भी बने हुए हैं।' लियोन ने आगे कहा, 'वे इस विश्व कप में दावेदार के तौर पर खेल रहे हैं। लेकिन अगर आप मुझसे पूछेंगे तो इंग्लैंड के पास इस बार गंवाने के लिए उनका अपना विश्व कप है।' लियोन ने इसके साथ ही यह भी कहा कि ऑस्ट्रेलिया की स्थिति इंग्लैंड से अलग है। ऑस्ट्रेलिया के पास खोने के लिए कुछ नहीं है, केवल पाने के लिए सब कुछ है।

तेंदुलकर ने धोनी को दी फाइनल मैच के लिए शुभकामना तो न्यूजीलैंड के कोच ने दिया यह जवाब

स्टार्क ने भी दी अंग्रेजों पर अपनी राय

स्टार्क ने भी दी अंग्रेजों पर अपनी राय

बता दें कि ऑस्ट्रेलिया ने लीग मैच में इंग्लिश टीम को 64 रनों की करारी हार दी थी। मिशेल स्टार्क ने उस मैच में चार विकेट लिए थे। स्टार्क का भी मानना है कि इस जीत ने ऑस्ट्रेलिया के लिए सेमीफाइनल मैच में ब्लूप्रिंट तैयार कर दिया है। कंगारूओं की योजना इस बार भी जल्दी विकेट लेकर इंग्लैंड पर दबाव बनाने की होगी। हालांकि स्टार्क ने माना है कि इंग्लैंड की टीम में अब जेसन रॉय की वापसी हो चुकी है। ऐसे में अगर जरूरत पड़ी तो ऑस्ट्रेलिया की टीम उनके हिसाब से अपनी योजना में तब्दीली करेगी।

Story first published: Monday, July 8, 2019, 11:50 [IST]
Other articles published on Jul 8, 2019
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+