For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

ENG vs IND: अर्जुन तेंदुलकर ने बारिश के दौरान ग्राउंड स्टाफ का बंटाया हाथ, मिली तारीफ

नई दिल्ली। इंग्लैंड और भारत के बीच खेले जा रहे दूसरे टेस्ट का दूसरा दिन भी बारिश के चलते बाधित रहा। पहले दिन बारिश के चलते खेल शुरू नहीं हो सका था। दूसरे दिन बारिश के दौरान मैदान पर कुछ ऐसा हुआ जिसे देखकर हम कह सकते हैं कि महान बल्लेबाज सचिन तेंदुलकर के बेटे अर्जुन तेंदुलकर अपने पिता के पद चिन्हों पर बखूबी चल रहे हैं। अपने पिता से वह मानवीय मूल्य को अच्छे से अपने अंंदर आत्मसात कर रहे हैं।

दरअसल, दूसरे दिन अर्जुन तेंदुलकर ने नियमित अंतराल पर आई बारिश के दौरान ग्राउंड स्टाफ की मैदान पर कंधे से कंधा मिलकर मदद की। इस बात का स्पेशल जिक्र लॉर्ड्स क्रिकेट क्लब ने अपने आधिकारिक ट्विटर हैंडल पर किया है।

मेरिलबोन क्रिकेट क्लब के तहत ट्रेनिंग:
दरअसल, अर्जुन इंग्लैंड में मेरिलबोन क्रिकेट क्लब के तहत युवा क्रिकेटरों के लिए आयोजित होने वाली ट्रेनिंग में हिस्सा ले रहे हैं। वह फिटनेस के साथ-साथ नेट अभ्यास में भी हिस्सा ले रहे हैं।इस ट्रेनिंग के दौरान युवा क्रिकेटरों को क्लब खेल के हर पहलू के बारे में ट्रेनिंग दी जाती है। इतना ही नहीं खिलाड़ियों को फिर चाहे खेल हो, या पिच बनाने की बारीकियां।

बता दें कि दूसरे दिन के खेल के दौरान बारिश की वजह से कुछ समय के लिए बाधित रहा। इसके बाद बल्लेबाजी करने आई भारतीय टीम को एंडरसन ने काबू कर लिया और भारतीय पारी महज 107 रनोंं पर हही सिमट गई।

Story first published: Saturday, August 11, 2018, 12:27 [IST]
Other articles published on Aug 11, 2018
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+