Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

ENG vs IND : तीसरे टेस्ट में भारत के खिलाफ इन खिलाड़ियों संग उतरेगा इंग्लैंड, ये खिलाड़ी हुआ बाहर

नई दिल्ली। हरफनमौला बेन स्टोक्स को झगड़े के मामले में अदालत से बरी किये जाने के बाद भारत के खिलाफ शनिवार से शुरू हो रहे तीसरे टेस्ट मैच की टीम में शामिल किया गया। पांच टेस्ट मैच की श्रृंखला का तीसरा मैच शनिवार से ट्रेंट ब्रिज में खेला जाएगा। स्टोक्स ब्रिस्टल की अदालत में झगड़े के मामले की सुनवाई के कारण लॉर्डस में खेले गये दूसरे टेस्ट मैच में टीम का हिस्सा नहीं थे। मंगलवार को अदालत ने उन्हें आरोपों से बरी कर दिया। वह टीम में सैम कुरेन की जगह शामिल हुए है। 27 साल के स्टोक्स और कुरेन ने र्बिमंघम में खेले गये पहले टेस्ट मैच की टीम को 31 रन से जीत दिलाने में अहम भूमिका निभाई थी।इस टेस्ट में कुरेन मैन ऑफ द मैच रहे थे जिन्होंने पारी में पांच विकेट लेने के अलावा 87 रन भी बनाया था।

इंग्लैंड के कप्तान जो रूट ने कहा, '' स्टोक्स मैदान पर उतरने के लिए आतुर है और दमदार प्रदर्शन करना चहता है।'' इंग्लैंड के कोच ट्रेवर बेलिस ने कहा, '' स्टोक्स को टीम में एक सामूहिक निर्णय के तहत शामिल किया गया है।'' पांच मैचों की श्रृंखला में इंग्लैंड 2-0 से आगे है।

सैम को बाहर रखना सबसे कठिन फैसला था:
इंग्लैंड के कप्तान जो रूट ने हरफनमौला बेन स्टोक्स का अंतिम एकादश में स्वागत किया लेकिन कहा कि भारत के खिलाफ तीसरे टेस्ट में सैम कुरेन को बाहर रखना उनके लिये बहुत कठिन फैसला था । स्टोक्स पब के बाहर लड़ाई के मामले में ब्रिस्टल की एक अदालत से क्लीन चिट मिलने के बाद वापसी कर रहे हैं।

रूट ने कहा ,'' यह बतौर कप्तान चयन के मामले में मेरे सबसे कठिन फैसलों में से एक था ।'' उन्होंने कहा ,'' सैम बाहर हैं और बेन टीम में होंगे । कठिन इसलिये क्योंकि सभी बहुत अच्छा प्रदर्शन कर रहे हैं । सैम गेंदबाजी में इतना अच्छा प्रदर्शन कर रहा है । मैने पहले ही कहा था कि भारत जैसी दुनिया की सर्वश्रेष्ठ टीम के खिलाफ पांच टेस्ट की श्रृंखला जीतने के लिये हमें 11 से अधिक खिलाड़ी लगेंगे ।

इंग्लैंड टीम:
एलेस्टेयर कुक, कीटोन जेनिंग्स, जो रूट (कप्तान), ओलिवर पोप, जानी बेयरस्टॉ, बेन स्टोक्स, जोस बटलर, क्रिस वोक्स, आदिल राशिद, जेम्स एंडरसन।

Story first published: Saturday, August 18, 2018, 9:15 [IST]
Other articles published on Aug 18, 2018
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+