For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

ENG vs IND: शतक लगाने के बाद मैदान पर कोहली ने किया अनुष्का से प्यार का इजहार, देखें तस्वीरें

नई दिल्ली। इंग्लैंड संग खेले जा रहे टेस्ट मैच में विराट ने अपने बल्ले से इतिहास रच दिया उन्होंने इंग्लैंड की धरती पर पहला शतक जड़ा।यह पहला मौक था जब उन्होंने इंग्लैंड में शतक ठोका इससे पहले उनका इंग्लैंड में टेस्ट का उच्चतम स्कोर 34 रन था। इस दौरान उन्होंने मैदान पर कुछ ऐसा किया जो अनुष्का शर्मा के लिए काफी खास था। विराट का ये खास अंदाज लोगों का दिल छू रहा है। सोशल मीडिया पर ये वीडियो फोटो काफी वायरल हो रहा है।

अनुष्का को खास तोहफा:

अनुष्का को खास तोहफा:

विराट ने शतक लगाने के लिए 172 गेंदों का सामना किया। इसके बाद उन्होंने बैट और हेलमेट जमीन पर रखा। फिर गले में पहनी अपनी चेन में जड़ी सगाई की अंगूठी निकालकर उसे चूमा। विराट की पत्नी अनुष्का के लिए ये पल काफी खास रहा। विराट ने इस अनोखे अंदाज में अपना शतक अनुष्का को समर्पित किया।

कोहली का लेडी लक!

कोहली का लेडी लक!

अनुष्का के लिए विराट का ये खास अंदाज शायद लेडी लक के लिए था।2014 में कोहली के बल्ले में जंग लगा पड़ा था। उनका पिछला दौरा याद करें तो उन्होंने सिर्फ 134 रन बनाए थे। अनुष्का से शादी के बाद यह उनका पहला इंग्लैंड दौरा जो शायद काफी सफल होने वाला दिख रहा है।

पिछले साल दिसंबर में की था शादी:

पिछले साल दिसंबर में की था शादी:

लंबे रिलेशनशिप के बाद विराट कोहली और अनुष्का शर्मा ने इटली में शादी पिछले साल शादी कर ली थी। यह पहला मौका नहीं है जब विराट ने पिच पर अपने प्यार का इजहार किया है इससे पहले सेंचुरियन में भी वह ऐसा कर चुके हैं।

कोहली की शानदार पारी:

कोहली की शानदार पारी:

कोहली ने भारतीय टीम की नैय्या पार लगाते हुए 149 रन की शानदार पारी खेली।उन्होंने 225 गेंदों पर 14 चौके और एक छक्का लगाया। दूसरे दिन का खेल खत्म होने तक इंग्लैंड ने एक विकेट खोकर 9 रन बना लिए थे।

Story first published: Friday, August 3, 2018, 12:07 [IST]
Other articles published on Aug 3, 2018
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+