
अंपायर की भूमिका में पूर्व पॉर्न स्टार
इस मैच में ना केवल इंग्लैंड ने कई रिकॉर्ड बनाए बल्कि एक अजब ही वाक्या भी इस टी-20 के साथ जुड़ गया। दरअसल इस मैच में एक पॉर्न स्टार ने चौथे अंपायर की भूमिका निभाई थी। इन अंपायर का नाम गार्थ स्टीराट है। 51 साल के स्टीराट पूर्व में पॉर्न स्टार रह चुके हैं। ब्रिटिश टैबलॉयड द सन के मुताबिक, स्टीराट ने पॉर्न स्टार के तौर पर स्टीव पारनेल नाम से काम किया था। इसके अलावा वे एक मैग्जीन के लिए भी काम कर चुके हैं।

महिला इंटरनेशनल क्रिकेट में भी कर चुके हैं अंपायरिंग
इतना ही नहीं, न्यूजीलैंड के खिलाड़ी भी स्टीराट के बारे में जानते हैं। स्टीराट इससे पहले भी खेल के साथ लंबे समय तक जुड़े रह चुके हैं और उन्होंने न्यूजीलैंड के पेशेवर गोल्फर्स संघ के सीईओ के तौर पर भी काम किया है। हालांकि जब उनकी पहचान का खुलासा हुआ तो उनको पद से हटा दिया गया था, यह घटना 10 पहले की है। इसके बाद स्टीराट क्रिकेट की ओर रुखसत हुए और उन्होंने अंपायरिंग को अपना करियर बनाया। यहां तक की उन्होंने कई महिला इंटरनेशनल क्रिकेट के मैचों में अंपारिंग की।
IND vs BAN: ऋषभ पंत के बचाव में आए सौरव गांगुली, कही ये बात

इंग्लैंड के रिकॉर्ड के नाम रहा मैच-
मजेदार बात यह है कि इंग्लैंड के खिलाड़ियों को भी स्टीराट के बारे में न्यूजीलैंड के खिलाड़ियों ने बताया था। बता दें कि इस मैच में इंग्लैंड ने ना केवल अपने इतिहास का सबसे बड़ा टी-20आई स्कोर बनाया बल्कि मोर्गन ने सबसे तेज पचासे और मलान ने सबसे तेज शतक का रिकॉर्ड बनाया। इतना ही नहीं इन दोनों खिलाड़ियों के बीच 182 रनों की साझेदारी हुई जिसके चलते इंग्लैंड की टीम की ओर से टी-20 क्रिकेट में किसी विकेट के लिए सबसे बड़ी साझेदारी करने का रिकॉर्ड बन गया है।


Click it and Unblock the Notifications
