For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

ENG vs PAK : इंग्लैंड की धरती पर छाए नसीम शाह, हासिल की खास उपलब्धि

नई दिल्ली। पाकिस्तान क्रिकेट टीम ने इंग्लैंड के खिलाफ पहले टेस्ट की पहली पारी में बल्ले से दम दिखाया। जब गेंदबाजों की बारी आई तो उन्होंने भी इंग्लैंड के टॉप ऑर्डर को धाराशाही कर अपना पलड़ा भारी कर लिया। इंग्लैंड जब तीसरे दिन बल्लेबाजी करने उतरा तो उसके 4 विकेट गिर चुके थे। लेकिन ओली पोप ने टीम को संभाल लिया। हालांकि ओली पोप को भी जल्द ही युवा तेज गेंदबाज नसीम शाह ने चलता किया और इंग्लैंड की धरती पर एक खास उपलब्धि हासिल कर ली।

कम उम्र में किया ऐसा काम

कम उम्र में किया ऐसा काम

दरअसल, नसीम ओली पोप का विकेट लेते ही इंग्लैंड की धरती सबसे कम उम्र में विकेट लेने वाले पाकिस्तान के तीसरे गेंदबाज बन गए हैं। नसीम ने यह करिश्मा उस सयम किया जब इंग्लैंड का स्कोर 127 पर था। नसीम ने 17 साल 174 दिन की उम्र में इंग्लैंड में अपना पहला टेस्ट विकेट लिया। उनसे पहले अता उर रहमान ने 1991 में 17 साल 72 दिन की उम्र में यहां विकेट झटका था। जबकि सबसे कम उम्र में इंग्लैंड की धरती पर विकेट लेने वाले पहले गेंदबाज खालिद हसन हैं जिन्होंने 1954 में 16 साल 353 दिन की उम्र में विकेट हासिल किया था।

तोड़ी साझेदारी

तोड़ी साझेदारी

नसीम द्वारा लिया गया यह विकेट पाकिस्तान टीम के लिए काफी अहम साबित हो सकता है। ओली क्रीज पर टिक चुके थे आैर वह 62 रनों पर खेल रहे थे, लेकिन नसीम ने उनकी पारी को यहीं रोक दिया। ओली पोप ने पांचवें विकेट के लिए विकेटकीपर के साथ 65 रनों की साझेदारी कर ली थी, लेकिन नसीम ने 45वें ओवर की तीसरी गेंद पर ओली को शादाब खान के हाथों कैच करवारकर इस साझेदारी को तोड़ दिया।

पाकिस्तान को मिली अच्छी शुरूआत

पाकिस्तान को मिली अच्छी शुरूआत

बता दें कि पाकिस्तान ने पहली पारी में ओपनर शान मसूद की 156 रनों की बदाैलत 326 रन बनाए हैं। शान के अलावा बाबर आजम ने 69, जबकि शादाब खान ने 45 रनों की पारी खेली थी। अब देखना यह है कि क्या पाकिस्तान एक अच्छी शुरूआत का फायदा उठाकर मैच जीत सकता है या नहीं।

Story first published: Friday, August 7, 2020, 18:02 [IST]
Other articles published on Aug 7, 2020
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+