For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

ENG vs PAK: जब मैं लगभग 90 रन पर था, तब मैं सच में नर्वस था : क्रॉले

नई दिल्ली। इंग्लैंड क्रिकेट टीम ने पाकिस्तान के खिलाफ पहले टेस्ट में मजबूत पकड़ बना ली है। बल्लेबाज जैक क्रॉले और जोस बटलर ने पहले दिन के खेल में पूरी तरह से पाकिस्तान को दवाब में ला दिया। काॅर्ले ने पहले दिन शतक पूरा किया, जिसकी बदाैलत उनकी टीम ने 4 विकेट पर 332 रन बनाए। क्रॉले के करियर का यह पहला शतक भी रहा। इस पारी के बाद उनका माना है कि वो पाकिस्तान के खिलाफ तीसरे टेस्ट के पहले दिन 90 रन के बाद नर्वस थे।

अपना आठवां टेस्ट खेल रहे 22 साल के क्रॉले ने पांचवें ओवर में क्रीज पर कदम रखा और शानदार बल्लेबाजी का नजारा पेश करके अपने करियर का पहला शतक जमाया। क्रॉले ने मैच के पहले दिन 269 गेंदों का सामना किया, इस दौरान उन्होंने 19 चौके जड़े, जबकि बटलर ने 148 गेंद पर 87 रन बनाए, इन दोनों के बीच 200 से ज्यादा रनों की साझेदारी हो चुकी है। इंग्लैंड ने मैच के पहले दिन अपनी स्थिति मजबूत कर ली है और इसके क्रॉले और बटलर का सबसे बड़ा हाथ है।

क्रॉले ने कहा, 'जब मैं लगभग 91 रन पर था, तब मैं सच में नर्वस था। जोस (बटलर) को हालांकि ऐसा नहीं लगा। शायद मैं अपनी घबराहट को अच्छी तरह से छिपा रहा था।' क्रॉले और बटलर ने ऐसे समय में जिम्मेदारी संभाली जबकि इंग्लैंड का स्कोर चार विकेट पर 127 रन था। स्काय स्पोर्ट्स के मुताबिक क्रॉले ने कहा, 'जोस के साथ बल्लेबाजी करना आसान था। वो बहुत शांत दिमाग के हैं और वो हमेशा आपको सतर्क रहने के लिए कहते हैं। मुझे लगता है कि इसीलिए हम अच्छी साझेदारी बनाने में सफल रहे।' उन्होंने कहा, 'क्रिकेट के मैदान पर यह मेरा सबसे अच्छा अहसास था, उम्मीद है कि ऐसा और होगा।'

Story first published: Saturday, August 22, 2020, 18:35 [IST]
Other articles published on Aug 22, 2020
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+