For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

ENG vs WI 2nd Test : बेन स्टोक्स ने जड़ा ऐसा छक्का, जिसे देख सब रह गए हैरान, देखें वीडियो

ENG vs WI, 2nd Test:Ben Stokes left amused after hitting Joseph for a ridiculous six| वनइंडिया हिंदी

नई दिल्ली। इंग्लैंड क्रिकेट टीम ने पहला टेस्ट गंवाने के बाद दूसरे टेस्ट में शानदार वापसी कर ली है। ऑलराउंडर बेन स्टोक्स ने मैनचेस्टर में जारी दूसरे टेस्ट की पहली पारी में शानदार पारी खेली जिससे उनकी टीम 9 विकेट पर 469 रनों पर पारी घोषित करने में सफल हुई। स्टोक्स ने 356 गेंदों का सामना किया और इस दौरान दो छक्के लगाकर 176 रनों की पारी खेली। उनके दो छक्कों में एक छक्का ऐसा रहा जिसे देख सब हैरान रह गए।

दरअसल, जब स्टोक्स 104 रनों पर खेल रहे थे तो उन्होंने अलजारी जोसेफ की गेंद पर एक छक्का ऐसा लगाया, जिसे देखकर लग रहा है कि उन्होंने बिना किसी दम के यह छह रन हासिल किए। स्टोक्स के इस शानदार स्टोक का वीडियो इंग्लैंड क्रिकेट ने अपने आधिकारिक ट्विटर हैंडल पर शेयर किया। वीडियो को शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा गया है, 'यह क्या कोई मजाक था बेन स्टोक्स?'

स्टोक्स ने 114वें ओवर की दूसरी गेंद पर यह छक्का जड़ा था। जोसेफ ने फुल लेंथ गेंद फेंकी, स्टोक्स ने स्ट्रेट हिट के साथ इस गेंद को सीधा बाउंड्री लाइन के पार पहुंचा दिया। बता दें कि स्टोक्स के साथ सलामी बल्लेबाज डॉमनिक सिब्ले ने भी सेंचुरी ठोकी। इन दोनों ने मिलकर इंग्लैंड को मैच के दूसरे दिन मजबूत स्थिति में पहुंचाने का काम किया। जवाब में विंडीज की टीम ने दूसरे दिन का खेल खत्म होने तक 32 रनों तक एक विकेट गंवा दिया है। तीन मैचों की सीरीज का पहला मैच चार विकेट से जीतकर विंडीज फिलहाल 1-0 से आगे है।

Story first published: Saturday, July 18, 2020, 12:35 [IST]
Other articles published on Jul 18, 2020
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+