For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

ENG vs WI: शानदार बॉलिग के बाद स्टोक्स की छलांग, क्रिकेट इतिहास के छठे टॉप ऑलराउंडर बने

नई दिल्ली: कोरोना युग में क्रिकेट की ऐतिहासिक सीरीज इस समय इंग्लैंड के साउथैम्पटन में जारी है जहां वेस्टइंडीज टीम मेजबानों को कड़ी टक्कर दे रही है। दोनों टीमों के बीच मौजूदा तीन टेस्टों की सीरीज के पहले मैच में तीसरा दिन का खेल खत्म होने तक कैरेबियाई दबदबा कायम था।

ये कुछ ऐसी चीज है जो बहुत लोगों ने सोची नहीं थी। इंग्लैंड के पहली पारी के जवाब में वेस्टइंडीज ने 318 रन बनाए और अब दूसरी पारी में इंग्लैंड ने बिना किसी नुकसान के 15 रन बना लिए हैं।

बैटिंग के बाद बॉलिंग में भी बेस्ट साबित हुए स्टोक्स-

बैटिंग के बाद बॉलिंग में भी बेस्ट साबित हुए स्टोक्स-

फिलहाल विंडीज के पास 99 रनों की बढ़त है। और इंग्लैंड को स्टुअर्ट ब्रॉड जैसे अनुभवी गेंदबाज को बाहर बैठाने की कमी अब खलती हुई दिखाई दे रही है। वेस्टइंडीज पारी को सिमेटने में ना आर्चर का योगदान रहा और ना ही मार्क वुड का। यह बेन स्टोक्स थे जो एक बार बॉलिंग में टीम के सबसे कामयाब खिलाड़ी साबित हुए। उन्होंने 49 रन देकर 4 विकेट लिए। खास बात यह है कि स्टोक्स इंग्लिश बैटिंग में भी सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ी थे जिन्होंने पहली पारी में 43 रन बनाए थे।

ENG vs WI: होल्डर की बॉलिंग ने तोड़ा 72 साल पुराना रिकॉर्ड, इंग्लैंड में बने विंडीज के बेस्ट कप्तान

दुनिया के छठे टॉप ऑलराउंडर बने-

दुनिया के छठे टॉप ऑलराउंडर बने-

इस जबरदस्त ऑलराउंडर प्रदर्शन के चलते स्टोक्स ने अब टेस्ट क्रिकेट में 150 विकेटों का आंकड़ा छू लिया है और उनके 4000 टेस्ट रन पहले ही पूरे हो चुके हैं। वे क्रिकेट इतिहास में ऐसा करने वाले केवल छठे ऑलराउंडर बन गए है।

जी हां, ये लिस्ट 4 हजार या उससे अधिक टेस्ट रन और 150 या उससे ज्यादा विकेट लेने वाले ऑलराउंडरों की है। इस लिस्ट में वेस्टइंडीज महान सर गैरी सोबर्स नंबर एक पर हैं जिन्होंने 8032 टेस्ट रन बनाए और 235 विकेट लिए।

ये है स्टोक्स के नाम वाली एलीट टेस्ट ऑलराउंडर लिस्ट-

ये है स्टोक्स के नाम वाली एलीट टेस्ट ऑलराउंडर लिस्ट-

उसके इंग्लैंड के ही इयान बॉथम हैं जिन्होंने 5200 रन और 383 विकेट लिए थे। भारत के महानतम ऑलराउंडर कपिल देव ने भी 5248 रन बनाने के अलावा 424 टेस्ट विकेट लिए थे। जैक्स कैलिस 13 हजार से ऊपर रन बनाने के साथ 292 विकेट ले चुके हैं जबकि न्यूजीलैंड के पूर्व कप्तान डेनियल विट्टोरी स्टोक्स से ऊपर नंबर पांच पर हैं जिन्होंने 4531 रन और 362 टेस्ट विकेट लिए थे।

बल्ले से किरन मोरे को मारना चाहता था ये पाक बल्लेबाज, पूर्व विकेटकीपर ने किया खुलासा

'स्टोक्स बनाम होल्डर' का जबरदस्त रोमांच शुरू हुआ-

'स्टोक्स बनाम होल्डर' का जबरदस्त रोमांच शुरू हुआ-

इस सीरीज के शुरू होने से पहले बेन स्टोक्स और होल्डर के बीच 'कौन है बेस्ट ऑलराउंडर' वाली प्रतिद्वंदता की खूब चर्चा हुआ। सचिन तेंदुलकर ने माहौल तब और उत्सुकता भरा कर दिया जब उन्होंने ब्रायन लारा से कहा कि होल्डर शायद मौजूदा समय के सबसे कम आंके जाने वाले प्रतिभाशाली ऑलराउंडर हैं।

पहली पारी में होल्डर ने करियर का बेस्ट प्रदर्शन 42 रन देकर 6 विकेट करते हुए वेस्टइंडीज को ड्राइविंग सीट पर काबिज कर दिया है। लेकिन बल्लेबाजी के दौरान होल्डर को 3 रन के स्कोर पर स्टोक्स ने ही चलता किया। कुल मिलाकर यह सीरीज दोनों खिलाड़ियों के व्यक्तिगत प्रदर्शन के लिए रोमांचक प्लेटफॉर्म बना चुकी है।

Story first published: Saturday, July 11, 2020, 11:06 [IST]
Other articles published on Jul 11, 2020
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+