For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

ENG vs WI Test : यादगार बना मुकाबला, टेस्ट क्रिकेट के इतिहास में पहली बार हुआ ऐसा

ENG vs WI: England & West Indies players take a knee to support the movement | वनइंडिया हिंदी

स्पोर्ट्स डेस्क(नोएडा) आखिरकार अंतरराष्ट्रीय स्तर पर दोबारा से क्रिकेट शुरू होने का इंतजार खत्म हो गया है। इंग्लैंड और विंडीज के बीच तीन टेस्ट मैचों की सीरीज का पहला मैच साउथम्पटन के एजिस बॉउल स्टेडियम में बुधवार को शुरू हुआ। इसी के साथ 116 दिन बाद अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट की वापसी हुई। पूरी दुनिया कोरोना वायरस के खिलाफ जंग लड़ रही है। कोरोना के कहर के बीच क्रिकेट के शुरू होने से कोरोना का जो डर लोगों के मन में बुरे साए की तरह जो बसा हुआ है वो अब धीरे-धीरे खत्म होगा। लोग टीवी पर पूरे मैच का लुफ्त उठाएंगे। फिलहाल ये मैच कुछ नियमों को ध्यान में रखते हुए ही शुरू किया गया है। टाॅस के दाैरान दोनों टीमों के कप्तानों ने हाथ नहीं मिलाया। इंग्लैंड ने जैसे ही टाॅस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला लिया तो क्रिकेट इतिहास के 143 साल में पहली बार ऐसा कुछ देखने को मिला जिसकी कभी कल्पना नहीं की जा सकती थी।

143 साल में पहली बार हुआ ऐसा

143 साल में पहली बार हुआ ऐसा

दरअसल, टेस्ट क्रिकेट के इतिहास में पहली बार ऐसा हुआ है जब को मैच बिना दर्शकों के शुरू हुआ। ना स्टेडियम में दर्शक माैजूद हैं ना ही इंग्लैंड को सपोर्ट करने वाली ना बार्मी आर्मी। ना रंग बिरंगी वेशभूषा में सजे दर्शक दिखे। दिखा तो सिर्फ खाली स्टेडियम। टेस्ट क्रिकेट के 143 साल के इतिहास में यह पहला मौका होगा जब कोई टेस्ट मैच बिना दर्शकों के हो रहा है। दर्शक सिर्फ टीवी पर ही मैच देख सकते हैं। ऐसे में इंग्लैंड-विंडीज के बीच ये मुकाबला यादगार बन गया है।

लगभग साढे़ 4 महीने बाद देखने को मिला कोई टेस्ट मैच

लगभग साढे़ 4 महीने बाद देखने को मिला कोई टेस्ट मैच

कोरोना के कहर के कारण करीब साढे़ चार महीने बाद दर्शकों को कोई टेस्ट मैच देखने को मिला है। आखिरी टेस्ट मैच 29 फरवरी को भारत-न्यूजीलैंड के बीच क्राइस्टचर्च में खेला गया था। इस मैच में भारत को 7 विकेट से हार का सामना करना पड़ा था। वहीं आखिरी वनडे मैच 13 मार्च को आस्ट्रेलिया-न्यूजीलैंड में खेला गया था। इसके बाद भारत को 15 और 18 मार्च को साउथ अफ्रीका के खिलाफ वनडे मैच खेलने थे लेकिन कोरोना के कारण इन्हें रद्द कर दिया गया। फिर इसके बाद कोई भी अंतरराष्ट्रीय मैच नहीं करवाया गया।

ऐसी है दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन

ऐसी है दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन

विंडीज : जॉन कैंपबेल, क्रैग ब्रैथवेट, शमर ब्रूक्स, शाई होप, रोस्टन चेस, जर्मेन ब्लैकवुड, शेन डाउरिच (विकेटकीपर), जेसन होल्डर (कप्तान), अल्जाररी जोसेफ, केमर रोच, शैनन गेब्रियल

इंग्लैंड : रोरी बर्न्स, डोमिनिक सिबली, जो डेनली, ज़ैक क्रॉली, बेन स्टोक्स (कप्तान), ओली पोप, जोस बटलर (विकेटकीपर), डोमिनिक बेस, जोफ्रा आर्चर, मार्क वुड, जेम्स एंडरसन

Story first published: Thursday, July 9, 2020, 10:12 [IST]
Other articles published on Jul 9, 2020
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+