
बताई ये वजह
बेन स्टोक्स ने कहा, ''आपको यह विश्वास करना होता है कि 200 का स्कोर पर्याप्त है और अगर आप ऐसा नहीं करते तो आप फिर मैच हार जाते हो। पहली पारी में हमे अधिक रन बनाने चाहिए थे। हम बल्लेबाजी में उतना अच्छा प्रदर्शन नहीं कर सके। मैं पहले बल्लेबाजी का ही फैसला लेता, क्योंकि पहली पारी के रन काफी मायने रखते है। अगर हमने 400-500 रन बनाए होते तो फिर मैच का परिणाम कुछ और हो सकता था। लेकिन बल्लेबाजी लाइन अप और युवा लोगों के लिए यह सीखने का एक बड़ा हिस्सा रहा है।''

क्रिकेट की वापसी पर बोले ऐसा
कोरोना वायरस के कारण क्रिकेट करीब 4 महीने बाद शुरू हुआ। स्टोक्स ने कहा ''यह बहुत अच्छा है कि हम क्रिकेट खेलने में सक्षम हैं। हम बहुत अधिक लोगों के सामने खेलने के आदी हैं। दर्शकों के बिना क्रिकेट में शामिल होना आश्चर्यजनक है। दोनों पक्षों के पास प्रैक्टिस के लिए भी बहुत समय था। विंडीज को मैनचेस्टर में तैयार होने में बहुत समय लगा। यह एक कठिन लड़ाई थी। क्रिकेट का कौशल और स्तर शानदार था।''

ब्राॅड को बाहर करने पर कही ये बात
तेज गेंदबाज स्टुअर्ट ब्राॅड को प्लेइंग इलेवन में नहीं रखा गया था। इस कारण स्टोक्स की आलोचना हुआ। तो ऐसे में स्टोक्स ने इस मामले पर कहा, ''हम भाग्यशाली हैं अगर ऐसे किसी खिलाड़ी को टीम से बाहर रख सकते हैं। अगर वो दूसरा टेस्ट मैच खेलते हैं तो मैं चाहूंगा कि वो कुछ विकेट लेकर मैदान से लौटें। फिटनेस की बात करें तो हमारे पास पर्याप्त समय था, अब यह देखना रोमांचक होगा कि दूसरे टेस्ट में हम कैसा प्रदर्शन करते हैं। इंग्लैंड की कप्तानी करना अच्छा लगा, लेकिन यह जो रूट की टीम है और मैं उनका वापसी पर स्वागत करता हूं।''


Click it and Unblock the Notifications
