मैच का स्कोरकार्ड देखने के लिए क्लिक करें
इंग्लैंड ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाज़ी करने का फ़ैसला किया है.
सुपर 8 के पहले मैच में न्यूज़ीलैंड ने आयरलैंड को आसानी से 83 रनों से हरा दिया.
ट्रेंट ब्रिज में हुए इस मैच में न्यूज़ीलैंड ने पहले बल्लेबाज़ी करते हुए 20 ओवर में पाँच विकेट के नुक़सान पर 195 रन बनाए थे.
जवाब में आयरलैंड की टीम 16.4 ओवर में 115 रन बनाकर आउट हो गई. इस तरह सुपर-8 में न्यूज़ीलैंड ने शानदार शुरुआत की है.
भारत सुपर आठ के ग्रुप-ई में है जहाँ उसके साथ इंग्लैंड, वेस्टइंडीज़ और दक्षिण अफ़्रीका की टीमें हैं.
जबकि ग्रुप-एफ़ में हैं आयरलैंड, श्रीलंका, न्यूज़ीलैंड और पाकिस्तान.
भारत का पहला मुक़ाबला 12 जून को है. 21 जून को प्रतियोगिता का फ़ाइनल मैच खेला जाना है.