14 रन पर आउट हुई यह टीम, बना टी-20 अंतरराष्ट्रीय मैचों के इतिहास का सबसे कम स्कोर
नई दिल्ली। हाल ही में अमेरिकी टीम को आईसीसी ने बतौर एसोसिएट मेंबर मान्यता दी थी। चाइना में भी यह खेल धीरे-धीरे अपनी जड़े जमाने की कोशिश कर रहा है। विश्व की आने वाली महाशक्ति कहे जाने इस देश की महिला क्रिकेट टीम ने एक ऐसा कारनामा अपने नाम किया कि मामला सुर्खियों में आ गया। दरअसल चाइना वूमैन क्रिकेट टीम ने टी20 इंटरनेशनल मैचों में अब तक का सबसे कम स्कोर बनाया है।
यह सुनने में विश्वास के योग्य भले ही ना लगे लेकिन चीनी टीम ने कुल 14 रन बनाए और वो आउट हो गई। इतना ही इस टीम को यूएई के हाथों 189 रनों की शर्मनाक हार भी झेलनी पड़ी। बता दें कि यह मैच थाईलैंड वूमैन टी20 स्मैश टूर्नामेंट के तहत हो रहा था। यह महिला टी20 क्रिकेट में किसी टीम की रिकॉर्ड हार है। इससे पहले नामिबिया की टीम ने लिसोथो के खिलाफ 179 रनों की हार पाई थी।
इस मैच में बल्लेबाजी करते हुए यूएई की टीम ने कुल 203 रन बनाए जबकि चाइना की टीम लक्ष्य का पीछा करते हुए केवल 48 मिनट में ही आउट होकर लौट गई। इस समय तक 10 ओवर ही फेंके गए थे। चाइना की ओर से 6 बल्लेबाजों का खाता नहीं खुला, जबकि 4 रन सबसे ज्यादा निजी स्कोर रहा। इस मैच में यूएई ने अपना सर्वश्रेष्ठ टी20 स्कोर भी बनाया। चाइनीज गेंदबाजों की भी मैच में जमकर धुनाई हुई। उनकी 7 गेंदबाजों में से 5 ने 10 से ज्यादा के औसत से रन दिए। इस मैच में यूएई की ओर से ईशा ओझा और छाया मुगल ने 121 रनों की ओपनिंग साझेदारी की। 20 साल की ओझा ने 62 गेंदों पर 82 रनों की पारी खेली। उनके आउट होने के बाद मुगल ने 33 गेंदों में 38 रनों की पारी खेली।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
