IND vs ENG : पहली पारी में 112 रन पर ढेर हुआ इंग्लैंड, अक्षर पटेल ने झटके 6 विकेट
अहमदाबाद। भारत और इंग्लैंड के बीच नरेंद्र मोदी स्टेडियम में जारी चार टेस्ट मैचों की सीरीज के तीसरे मैच मैच में इंग्लैंड की पहली पारी महज 112 रनों पर ढेर हो गई है। भारत के लिए सबसे ज्यादा विकेट अक्षर पटेल ने चटकाए। अक्षर ने 6, जबकि रविचंद्रन अश्विन ने 3 विकेट लिए। इशांत शर्मा को एक विकेट मिला। इंग्लैंड के लिए ओपनर जैक क्राॅले ही सबसे ज्यादा 53 रनों की पारी खेल सके।
पहले सत्र के बाद भी, इंग्लैंड के बल्लेबाज ज्यादा समय तक टिक नहीं पाए। दूसरे सत्र की शुरुआत के बाद, पारी के 28वें ओवर में ओली पोप (1) को आर अश्विन ने बोल्ड कर दिया, जबकि 29वें ओवर में बेन स्टोक्स (6) को अक्षर पटेल ने आउट किया। 35वें ओवर में जोफ्रा आर्चर (11) को अक्षर ने बोल्ड किया। फिर 38वें ओवर में जैक लीच (3) को अश्विन ने आउट किया। अक्षर ने 47वें ओवर में स्टुअर्ट ब्रॉड (29 गेंदों पर 3) और 49 वें ओवर में बेन फॉक्स (12) को आउट किया। एंडरसन 0 रन बनाकर नाबाद रहे। परिणामस्वरूप, इंग्लैंड की पहली पारी 112 रनों पर समाप्त हुई।
पहले सत्र के अंत तक, इंग्लैंड ने चार विकेट खो दिए थे
हालांकि, पहले सत्र में भारतीय स्पिन गेंदबाज हावी दिखे। पहले सत्र के अंत में पहली पारी में, इंग्लैंड ने 27 ओवर में 4 विकेट के नुकसान पर 81 रन बनाए। इस दाैरान भारत के लिए, स्पिनर अक्षर पटेल ने 2 विकेट लिए हैं, जबकि आर अश्विन और ईशांत शर्मा ने 1-1 विकेट लिया है।
इंग्लैंड के पहली पारी में शुरुआती दो विकेट गंवाने के बाद जो रूट और जैक क्रॉली ने पारी को संभाला। दोनों अर्धशतकीय साझेदारी के करीब थे। इस बीच, आर अश्विन ने रूट को चलता किया। उन्होंने 22वें ओवर की पहली गेंद पर रूट को फंसाया। रूट 37 गेंदों में 17 रन बनाकर आउट हुए। उनके बाद जैक क्रॉले थे, जिन्होंने 25 वें ओवर में अर्धशतक बनाया और अक्षर पटेल के हाथों कैच आउट हुए। उन्होंने 84 गेंदों में 53 रन बनाए।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
