For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

एशेज टेस्ट में 67 रनों पर ढेर हुआ वर्ल्ड चैंपियन इंग्लैंड, फिर बना शर्मनाक रिकॉर्ड

नई दिल्ली: इस बार इंग्लैंड की टीम के लिए एशेज सीरीज बचाना मुश्किल साबित होता दिखाई दे रहा है। इस सीरीज के तीसरे मैच से पहले ही मेजबान इंग्लैंड 0-1 से पीछे चल रहा है और अब ऑस्ट्रेलिया ने मौजूदा टेस्ट में भी अंग्रेजों की हार की पटकथा लिखनी शुरू कर दी है। तीसरे एशेज टेस्ट के दूसरे दिन इंग्लैंड की टीम पहली पारी में शर्मनाक ढंग से केवल 67 रन बनाकर ढेर हो गई जिसके चलते इस मैच में अब तक कंगारूओं की कुल बढ़त 283 रनों की हो चुकी है।

ये इंग्लैंड की टीम का पिछले 71 सालों में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ सबसे कम स्कोर है। इतना ही नहीं, यह इंग्लैंड की टीम का पिछले दो सालों में किया गया चौथा शर्मनाक प्रदर्शन है। विश्व विजेता इंग्लैंड पिछले दो साल में चार बार 100 से कम टेस्ट रनों पर आउट हुआ है जो अपने आप में बड़ा ही शर्मनाक रिकॉर्ड है।

खास बात यह है कि विश्व कप जीतने के बाद इंग्लैंड ने आयरलैंड के खिलाफ एकमात्र टेस्ट मैच में भी पहली पारी में 85 ही रन बनाए थे। इससे पहले पिछले साल न्यूजीलैंड और वेस्टइंडीज के खिलाफ भी अंग्रेज टीम क्रमशः 58 और 77 रनों पर सिमटने का कारनामा दोहरा चुकी है।

इस टेस्ट में इंग्लैंड को धराशाई करने में तेज गेंदबाज जोश हेजलवुड (5/30) की शानदार गेंदबाजी की प्रमुख भूमिका रही जिसके चलते दूसरे दिन पहली पारी में इंग्लैंड महज 27.5 ओवरों में 67 रन पर ही ढेर हो गई। इससे पहले ऑस्ट्रेलियाई टीम ने पहली पारी में 179 रन बनाए थे और अब दूसरी पारी में छह विकेट के नुकसान पर 171 रन बना लिए हैं। मार्नस लाबुछाने (53) और पैंटिंसन 2 रन बनाकर खेल रहे हैं। इसके साथ ही और उसकी कुल बढ़त 283 रन की हो गई है। यह बढ़त मैच की परिस्थितियों को देखते हुए निर्णायक साबित हो सकती है।

Story first published: Saturday, August 24, 2019, 13:40 [IST]
Other articles published on Aug 24, 2019
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+