'सचिन से अधिक आक्रामक हैं युवराज'
भारतीय कप्तान महेंद्र सिंह धोनी का कहना कि उनके हिसाब से जब युवराज सिंह लय में होते हैं, तो सचिन और सहवाग से ज्यादा आक्रामक लगते हैं. कानपुर वनडे से पहले पत्रकारों से बातचीत में उन्होंने कहा,'' युवराज जब लय में होते हैं, तो दुनिया के शीर्ष गेंदबाज़ भी उनके सामने बेबस नज़र आते हैं.''
उनका कहना था कि मैदान पर सहवाग और सचिन को बल्लेबाज़ी करते देखना सुखद लगता है पर युवराज के विकेट पर होने का अंदाज़ कुछ अलग है.धोनी का कहना था,'' मेरे हिसाब से जब वो लय में होते हैं, तो सचिन और सहवाग से ज्यादा आक्रामक लगते हैं.''
ग़ौरतलब है कि युवराज सिंह ने इंग्लैंड के साथ अब तक हुए दोनों वनडे मैचों में लगातार दो शतक लगाए हैं. युवराज सिंह ने पहले वनडे में नाबाद 138 और दूसरे में 118 रन बनाए थे.
भारतीय कप्तान महेंद्र सिंह धोनी ने भरोसा जताया कि युवराज गुरुवार को कानपुर में शतकों की हैट्रिक लगाएँगे. उनका कहना था कि ग्रीन पार्क में युवराज तीसरा शतक लगाएंगे और इसकी बदौलत टीम एक बड़ा स्कोर करने में कामयाब होगी.
हालांकि भारतीय कप्तान महेंद्र सिंह धोनी ने युवराज सिंह को सलाह भी दी है कि वो ख़ुद पर नियंत्रण रखें और आराम से खेलें.इधर इंग्लैंड के ख़िलाफ़ लगातार दो मैचों में दो शतक जमाकर युवराज सिंह ने दुनिया के शीर्ष 10 बल्लेबाज़ों की सूची में अपना नाम दर्ज करा लिया है.
आईसीसी की ओर से जारी रैंकिंग के अनुसार युवराज सिंह 11 स्थानों की छलांग लगाकर छठे नंबर पर आ गए हैं.ये उनके करियर की सर्वश्रेष्ठ रैंकिंग है. वो रैंकिंग में पाँचवें स्थान पर कब्ज़ा जमाए क्रिस गेल से केवल दो अंक पीछे हैं.
उनका कहना था कि मैदान पर सहवाग और सचिन को बल्लेबाज़ी करते देखना सुखद लगता है पर युवराज के विकेट पर होने का अंदाज़ कुछ अलग है.धोनी का कहना था,'' मेरे हिसाब से जब वो लय में होते हैं, तो सचिन और सहवाग से ज्यादा आक्रामक लगते हैं.''
| |
भारतीय कप्तान महेंद्र सिंह धोनी ने भरोसा जताया कि युवराज गुरुवार को कानपुर में शतकों की हैट्रिक लगाएँगे. उनका कहना था कि ग्रीन पार्क में युवराज तीसरा शतक लगाएंगे और इसकी बदौलत टीम एक बड़ा स्कोर करने में कामयाब होगी.
हालांकि भारतीय कप्तान महेंद्र सिंह धोनी ने युवराज सिंह को सलाह भी दी है कि वो ख़ुद पर नियंत्रण रखें और आराम से खेलें.इधर इंग्लैंड के ख़िलाफ़ लगातार दो मैचों में दो शतक जमाकर युवराज सिंह ने दुनिया के शीर्ष 10 बल्लेबाज़ों की सूची में अपना नाम दर्ज करा लिया है.
आईसीसी की ओर से जारी रैंकिंग के अनुसार युवराज सिंह 11 स्थानों की छलांग लगाकर छठे नंबर पर आ गए हैं.ये उनके करियर की सर्वश्रेष्ठ रैंकिंग है. वो रैंकिंग में पाँचवें स्थान पर कब्ज़ा जमाए क्रिस गेल से केवल दो अंक पीछे हैं.
Story first published: Tuesday, November 14, 2017, 12:19 [IST]
Other articles published on Nov 14, 2017
Log in for Better Reading Experience!
By signing in, you agree to our Terms and Privacy Policy
Gender
Select your Gender
- Male
- Female
- Others
Age
Select your Age Range
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
