भारतीय टीम कैनबरा पहुंची
कैनबरा, 9 जनवरीः भारतीय क्रिकेट टीम दूसरे टेस्ट मैच के बाद सिडनी में ही रूके रहने के बाद कल से शुरू होने वाले अभ्यास मैच में खेलने के लिये आज शाम को कैनबरा पहुंच गयी.भारतीय टीम जिस होटल में ठहरी है मीडियाकर्मी सुबह से ही उसके बाहर इकट्ठा थे. अनिल कुंबले और उनके साथी स्थानीय समय के अनुसार ढाई बजे यहां पहुंचे. भारी गर्मी के बावजूद भारतीय टीम बस से यहां पहुंची. वह बाद में मनुका ओवल में अभ्यास सत्र में भी भाग लेगी.
सौरव गांगुली राहुल द्रविड़ वसीम जाफर दिनेश कार्तिक और वीवीएस लक्ष्मण के साथ उनकी पत्नी और बच्चे भी आये हुए हैं. टीम मैनेजर चेतन चौहान जैसे ही बस से उतरे मीडियाकर्मियों ने उन्हें घेर दिया.
उन्होंने बड़ी सादगी से सभी सवालों के जवाब दिये. चौहान ने कहा कि उन्होंने वही किया जो भारतीय बोर्ड ने उनसे कहा. उन्होंने कहा कि हम वही कर रहे हैं जो कुछ बोर्ड ने हमसे कहा.
हम केवल उनके निर्देशों का पालन कर रहे हैं. नस्लभेद विवाद के केंद्र में रहे हरभजन पर सबकी निगाह टिकी थी और सभी चाहते थे कि यह ऑफ स्पिनर कुछ कहे. हरभजन ने हालांकि मीडिया से दूर रहना ही उचित समझा.
पता चला है कि हरभजन पर लगाये गये प्रतिबंध की कई सोतों से अपील की गयी है. भारतीय बोर्ड ने स्वदेश से अलग से अपील की है जबकि यहां से टीम मैनेजर और स्वयं हरभजन ने अपील कर रखी है. भारतीय टीम कल से आस्ट्रेलियन कैपिटल टेरिटरी इलेवन के खिलाफ तीन दिवसीय मैच खेलेगी.
Story first published: Tuesday, November 14, 2017, 12:18 [IST]
Other articles published on Nov 14, 2017
Log in for Better Reading Experience!
By signing in, you agree to our Terms and Privacy Policy
Gender
Select your Gender
- Male
- Female
- Others
Age
Select your Age Range
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications