For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

ICC की ताजा ODI रैंकिंग में छाया चैंपियन इंग्लैंड, न्यूजीलैंड को भी मिला फायदा

नई दिल्ली: ODI क्रिकेट में इंग्लैंड के विश्व चैंपियन बनने के बाद आईसीसी ने अपनी ताजा ODI रैंकिंग जारी की है। इस रैंकिंग में विश्व कप के सेमीफाइनल और फाइनल मैच के प्रदर्शन को भी शामिल किया गया है। भारत जहां सेमीफाइनल में बाहर हो गया था तो वहीं इंग्लैंड और न्यूजीलैंड की टीमें क्रमशः विजेता और उपविजेता रही थी। इन दोनों ही टीमों के खिलाड़ियों की स्थिति में इस रैंकिंग में काफी सुधार हुआ है। कुछ खिलाड़ी तो ऐसे भी हैं जिन्होंने अब के अपने बेस्ट व्यक्तिगत स्कोर भी अर्जित किए हैं। इसमें प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट केन विलियमसन का नाम प्रमुखता से लिया जा सकता है जिनको 799 रेटिंग अंक मिले हैं जो उनका अब तक बेस्ट रेटिंग प्वाइंट है।

विलिमसन के साथ स्टोक्स को भी फायदा

विलिमसन के साथ स्टोक्स को भी फायदा

विलियमसन ने जब विश्व कप समाप्त किया था तो उनके अंक 796 थे लेकिन बाद में दो मैचों के प्रदर्शन के आधार पर उनके खाते में और अंक जोड़े गए। विलियमसन अब बल्लेबाजों की सूची में छठें स्थान पर पहुंच गए हैं। जबकि उनके हमवतन रॉस टेलर 5वे स्थान पर बने हुए हैं। टेलर के लिए यह विश्व कप बहुत ज्यादा अच्छा नहीं रहा था लेकिन उनके पिछले ट्रैक रिकॉर्ड की बदौलत वे टॉप 5 में बने हुए हैं। वहीं बेन स्टोक्स ने 694 अंकों के साथ विश्व कप समाप्त किया था। उनको पांच स्थानों का फायदा मिला और वे अब टॉप 20 में जगह बना चुके हैं। इसके अलावा दमदार प्रदर्शन करने वाले जेसन रॉय को भी सेमीफाइनल मुकाबले में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 65 गेंदों पर 85 रन बनाने का फायदा मिला है। रॉय पहली बार बल्लेबाजों की सूची में टॉप 10 में आ गए हैं। वे इस समय 10वें स्थान पर हैं। भारत की ओर से जडेजा ने भी सेमीफाइनल में कुछ ऐसी ही 77 रनों की पारी खेली थी। उन्होंने 24 स्थानों की छलांग लगते हुए खुद को अब 108वें स्थान पर विराजमान कर लिया है। इसके अलावा रैंकिंग में भारतीय कप्तान विराट कोहली (886) टॉप पर बने हुए हैं। रोहित शर्मा (881) दूसरे स्थान पर हैं और बाबर आजम तीसरे स्थान पर बरकरार हैं।

गेंदबाजी में वोक्स, आर्चर और हेनरी को फायदा

गेंदबाजी में वोक्स, आर्चर और हेनरी को फायदा

गेंदबाजी की बात करें तो फाइनल में शानदार प्रदर्शन करने वाले क्रिस वॉक्स को 676 अंक मिले हैं। यह उनका करियर बेस्ट स्कोर है। वे अब 7वें स्थान पर पहुंच चुके हैं। वहीं जोफ्रा आर्चर 20 विश्व कप विकेटों के साथ टॉप 30 में आ गए हैं। जबकि कीवी तेज गेंदबाजी मैट हेनरी टॉप 10 में आ गए हैं। गेंदबाजों की लिस्ट में जसप्रीत बुमराह टॉप स्थान पर बरकरार हैं उन्होंने विश्व कप में 18 विकेट लिए हैं। जबकि ट्रेंट बोल्ट भी दूसरे स्थान पर बने हुए हैं। बोल्ट ने इस विश्व कप की दूसरी हैट्रिक भी लगाई है। कंगारू तेज गेंदबाज पैट कमिंस नंबर तीन पर हैं। उसके बाद कैगिसो रबादा और इमरान ताहिर का नंबर आता है। विश्व कप में तूफानी गेंदबाजी करने वाले मिशेल स्टार्क 8वें स्थान पर हैं।

टीम में इंग्लैंड और भारत के बीच अंतर बढ़ा-

टीम में इंग्लैंड और भारत के बीच अंतर बढ़ा-

ऑलराउंडर की सूची की बात की जाए तो शाकिब-अल-हसन का यहां निर्विवादित तौर पर बोलबाला है। वहीं इंग्लिश ऑलराउंडर बेन स्टोक्स को भी अच्छे प्रदर्शन का इनाम नंबर दो स्थान पर पहुंचकर मिला है। स्टोक्स ने विश्व कप में बल्ले से कमाल दिखाने के अलावा गेंदबाजी में भी 7 विकेट लिए थे। वे इस सूची में 319 अंक अर्जित करके करियर बेस्ट स्कोर प्राप्त कर चुके हैं। यदि टीमों की बात की जाए तो इंग्लैंड ने 125 अंकों के साथ पहली पॉजिशन बरकरार रखी है। यह टीम इंडिया से अब तीन अंकों के आधार पर ऊपर है। जबकि पहले यह अंतर केवल दशमलव अंक तक सीमित था। वहीं रनर-अप न्यूजीलैंड के अब 112 अंक हैं। उन्होंने एक अंक के फर्क से कीवियों ने कंगारूओं पर बढ़त बनाई हुई है। पांचवें स्थान पर 110 अंकों के साथ दक्षिण अफ्रीका का नंबर आता है।

BCCI करेगा बदलाव, रवि शास्त्री को कोच पद के लिए दोबारा करना होगा अप्लाई

Story first published: Tuesday, July 16, 2019, 13:44 [IST]
Other articles published on Jul 16, 2019
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+