For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

एशेज के दूसरे टेस्ट के लिए इंग्लैंड ने घोषित की 12 सदस्यीय टीम, जेम्स एंडरसन की वापसी

नई दिल्लीः इंग्लैंड की टीम ने एशेज के दूसरे टेस्ट मैच के लिए अनुभवी जेम्स एंडरसन को टीम में जगह दी है। एंडरसन पहले टेस्ट मैच में नहीं खेले थे और इंग्लैंड को उस मुकाबले में करारी हार का सामना करना पड़ा था। गाबा में उस मुकाबले में रूट एंड कंपनी की एक ना चली और अंग्रेजों को 9 विकेट से हार का सामना करना पड़ा था। अब इंग्लैंड ने दूसरे मुकाबले के लिए 12 सदस्यीय टीम की घोषणा की है।

इंग्लैंड ने बहुत ही हैरतअंगेज तरीके से जेम्स एंडरसन को पहले मुकाबले से बाहर करके मानों खुद के ही पैर पर कुल्हाड़ी मारी थी। यह अजीबोगरीब इसलिए भी था क्योंकि स्टुअर्ट ब्रॉड भी प्लेइंग इलेवन से बाहर कर दिए गए थे। इस बार ब्रॉड भी लौट आए हैं और ये देखना दिलचस्प होगा कि उनको एडिलेड में मौका मिलेगा या नहीं। अगर मौका मिलता है यह ब्रॉड का 150वां टेस्ट मैच होगा।

इसी बीच एंडरसन ने कहा कि वे बचे हुए चारों टेस्ट मैच खेलना चाहते हैं क्योंकि वे तो पांचों मैच खेलने के लिए ऑस्ट्रेलिया में आए थे और वे इस बात पर अभी भी कायम हैं। एंडरसन कहते हैं कि, मुझे लगता है कि अगले टेस्ट मैचों में काफी गैप भी है जिसके चलते सभी खिलाड़ियों को रेस्ट करने और तरोताजा होने का मौका मिलेगा लेकिन ये बात मेरे बस में नहीं है।

एंडरसन इस बात पर निराशा जताते हैं कि उनको पिछले कुछ सालों से बैंच पर बैठा दिया जाता है और अब तो उनको इस बात की आदत भी हो गई है। वे टेस्ट मैचों के लिए अच्छी फिटनेस में रहना चाहते हैं और अगले मुकाबले के लिए खुद का 100 प्रतिशत तैयार रखना चाहते हैं।

एक तरफ जहां जिमी और स्टुअर्ट की वापसी हुई है तो वहीं 90 मील प्रति घंटा की गति से गेंद फेंकने वाले मार्क वुड को बाहर कर दिया गया है और ये देखना दिलचस्प होगा प्लेइंग इलेवन में उनकी जगह कौन लेता है। वैसे इंग्लैंड का मैनेजमेंट अजीबोगरीब है। क्योंकि इस बात की संभावना अभी भी कम है कि एंडरसन और ब्रॉड जैसी दिग्गज जोड़ी एडिलेड में एक साथ उतर सकती है।

दूसरे एशेज टेस्ट के लिए इंग्लैंड की 12 सदस्यीय टीम: जो रूट (सी), जेम्स एंडरसन, स्टुअर्ट ब्रॉड, रोरी बर्न्स, जोस बटलर, हसीब हमीद, जैक लीच, डेविड मलान, ओली पोप, ओली रॉबिन्सन, बेन स्टोक्स, क्रिस वोक्स।

Story first published: Wednesday, December 15, 2021, 17:29 [IST]
Other articles published on Dec 15, 2021
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+