For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

त्रिकोणीय सीरीज: स्मृति मंधाना ने लगाई सबसे तेज फिफ्टी, लेकिन फिर हार गई टीम इंडिया

नई दिल्ली। भारत और इंग्लैंड महिला क्रिकेट टीम के बीच त्रिकोणीय सीरीज का दूसरा टी-20 मैच मुंबई खेला गया। जहां इंग्लैंड टीम ने भारतीय टीम को 7 विकेट से करारी शिकस्त दी। भारतीय महिला टीम को एक बार फिर स्मृति मंधाना की सबसे तेज फिफ्टी काम नहीं आई। दरअसल भारतीय महिला टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 20 ओवरों में 4 विकेट खोकर 198 रनों का विशाल लक्ष्य बनाया। लेकिन इंग्लैंड ने महज 18.4 ओवरों में 3 विकेट खोकर आसानी से लक्ष्य हासिल कर लिया।

भारत की तरफ से एक बार फिर स्मृति मंधाना ने तूफानी पारी खेली। मंधाना ने रिकॉर्ड भारत की तरफ से सबसे तेज व दुनिया में तीसरी सबसे तेज फिफ्टी लगाई। इंग्लैंड के खिलाफ टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी भारतीय टीम की शुरुआत अच्छी रही। दोनों सलामी बल्लेबाज स्मृति मंधाना और मिताली राज ने शुरुआती ओवर संभलकर खेला और बाद में आक्रामकता के साथ बल्लेबाजी करने का काम किया।

मंधाना ने महज 25 गेंदों में अपना अर्धशतक पूरा करने में भी कामयाब रहीं। हालांकि, 12वें ओवर की पांचवीं गेंद पर बड़ा शॉट खेलने की कोशिश में मंधाना 76 रन बनाकर आउट हो गई। मंधाना ने अपनी पारी के दौरान 12 चौके और दो छक्के लगाए। ये भारत की तरफ से सबसे तेज टी20 फिफ्टी थी। मिताली राज ने 43 गेंदों में 53 रनों की पारी खेली। कप्तान हरमनप्रीत कौर ने 22 गेंदों में 33 रनों की पारी खेली। इसके अलावा अंत में पूजा वास्त्रकर ने 10 गेंदों में 22 रनों की पारी खेली। जिसके दम पर भारतीय महिला टीम अपना सबसे बड़ा टी20 स्कोर हासिल करने में सफल रहा। लेकिन इंग्लैंड ने इसे बड़ी ही आसानी से हासिल कर लिया। जीत के लिए 199 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी इंग्लैंड की तरफ से ओपनर डेनियल वेट ने तूफानी पारी खेली।

प्लेयर ऑफ द मैच बनीं डेनियल वेट ने टी20 का दूसरा सबसे तेज शतक जड़ दिया। डेनियल वेट 64 गेंदों में 124 रन बनाकर आउट हुईं। इस बीच उन्होंने छक्के और चौके जड़ दिए। हालांकि उन्होंने 52 गेंदों में अपना शतक पूरा कर डाला। ये डेनियल की दूसरी टी20 सेंचुरी थी।

इंग्लैंड की तरफ से ब्रूनी स्मिथ ने 11 गेंदों में 15 रन, टैमी बेमाउंट ने 32 गेंदों में 35 रन रनों की पारी खेली। इसके अलावा नताली स्कीवर (9 गेंदों में 12 रन*) और हीथर नाइट (5 गेंदों में 8 रन*) बनाकर नाबाद रहीं। इन दोनों ने इंग्लैंड को 18.4 ओवरों में टी20 में सबसे बड़ी रन चेस कर डाली। भारत की तरफ से दीप्ति शर्मा को 2 और झूलन गोस्वामी को एक विकेट मिला। झूलन के अलावा सारे भारतीय गेंदबाजों ने जमकर रन लुटाए।

आपको बता दें कि इस त्रिकोणीय सीरीज में भारत और इंग्लैंड के अलावा ऑस्ट्रेलिया भी खेल रही है। अपने पहले ही मैच में भारतीय महिला टीम को ऑस्ट्रेलिया ने करारी शिकस्त दी थी। उस मैच में भी मंधाना ने रिकॉर्ड पारी खेली थी लेकिन भारत को हार नसीब हुई। मंधाना ने 41 गेंदों पर 67 रन की पारी खेली, जिसमें 11 चौके और दो छक्के शामिल थे।

Story first published: Sunday, March 25, 2018, 13:37 [IST]
Other articles published on Mar 25, 2018
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+