Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

वीरू पाजी ने पूरी की देश की शान और रियो ओलंपिक पदक विजेता साक्षी मलिक की यह 'विश', जानिए कैसे

नई दिल्ली। ट्विटर पर स​क्रिय और लोकप्रिय भारत के पूर्व क्रिकेटर वीरेंद्र सहवाग हर रोज अपने रोचक ट्वीट और लोगों से संवाद करने के लिए जाने जाते हैं। इस बार भी उन्होंने कुछ ऐसा ही किया है। रियो ओलंपिक में कांस्य पदक विजेता साक्षी मलिक की इच्छा उन्होंने पूरी की है।

दरअसल, कल साक्षी मलिक ने ट्वीट किया था कि वह वीरेंद्र सहवाग से मिलने की इच्छुक हैं। फिर क्या था, वीरू पाजी मान गए और उन्होंने साक्षी की विश पूर कर दी।

वे न सिर्फ साक्षी ​से मिले बल्कि अपने चिर-परिचित अंदाज में उन्होंने इस मुलाकात को लेकर ट्वीट भी किया है, जिसका चर्चा सोशल मीडिया पर खूब है।

यह भी पढ़ें : आज अमेरिका में मचेगी टी20 क्रिकेट की धूम, आमने-सामने होंगे भारत-वेस्टइंडीज

सहवाग ने ट्वीट में लिखा,'साक्षी ​मलिक से मुलाकात जबरदस्त रही। शुक्र है कि वो नहीं हुआ जिससे वह डर रहे थे।' उन्होंने मजाकिया लहजे में लिखा कि,'साक्षी ने उनके साथ कुश्ती नहीं की और इसलिए मैंने उन्हें बधाई देते हुए कहा कि आपने देश का मान बढ़ाया है।'

यह भी पढ़ें : रिक्शा ड्राइवर ने अपनी शूटर बेटी के लिए खरीदी 5 लाख की राइफल, लगा दी जिंदगी की सारी जमा-पूंजी

इतना ही नहीं, साक्षी मलिक ने भी वीरेंद्र सहवाग को उनके मुलाकात करने के लि शुक्रअदायगी भी की। साक्षी ने कल जब सहवाग से मिलने की इच्छा जताई थी तो सहवाग ने ट्वीट किया था कि मैं मिलने का समय जरूर बताउंगा लेकिन उम्मीद है कि आप मेरे साथ कुश्ती शुरू नहीं करोगी।

साक्षी ने वीरेंद्र सहवाग के अलावा पूर्व क्रिकेटर और नेता नवजोत सिंह सिद्धू से भी मिलने की ख्वाहिश जताई थी।

Story first published: Monday, November 13, 2017, 11:14 [IST]
Other articles published on Nov 13, 2017
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+