कोहली को गुलाबी गेंद से आई ये दिक्कत, मैच शुरू होने से पहले दिया बड़ा बयान
नई दिल्ली। भारतीय क्रिकेट टीम 22 नवंबर को बांग्लादेश के खिलाफ 2 टेस्ट मैचों की सीरीज का आखिरी मैच खेलने जा रही है। यह मुकाबला कोलकाता के ईडन गार्डन में होगा जो डे-नाइट टेस्ट रहेगा। भारतीय टीम पहली बार को डे-नाइट टेस्ट खेलने जा रही है, जहां गुलाबी गेंद का रंग बल्लेबाजों के बल्ले पर चढ़ता दिखेगा। मैच शुरू होने से पहले कप्तान विराट कोहली ने प्रेस कांफ्रेंस करते हुए बताया कि गुलाबी गेंद से चुनाैती भी मिलेगी और रोमांचक समय भी। गुलाबी गेंद को लेकर हालांकि कोहली ने ऐसी बात की जिससे टीम खिलाड़ियों को दिक्कत आ रही है।

हमारे लिए है कड़ी चुनाैती
इंदौर में पहले टेस्ट की समाप्ति के बाद से भारत और बांग्लादेश दोनों गुलाबी गेंद से अभ्यास कर रहे हैं। कोहली और टीम खिलाड़ियों ने अभ्यास सत्र दाैरान महसूस किया कि गुलाबी गेंद को खोलना थोड़ा मुश्किल है, जिसने फील्डिंग दाैरान कैच लेने की मुश्किलें बढ़ा दी हैं। इसपर कोहली ने कहा, ''यह गुलाबी गेंद टेस्ट मैच हमारे लिए एक चुनौती है। यह हमारे लिए बहुत रोमांचक रहेगा क्योंकि ताकत बहुत अधिक लगेगी। यह एक ऐतिहासिक अवसर है।" उन्होंने कहा कि गुलाबी गेंद के साथ फील्डिंग करना सबसे बड़ी चुनौती थी। लोग हैरान होंगे कि गुलाबी गेंद से फील्डिंग कितनी मुश्किल हो सकती है।

गेंद भारी होने से आ रही है ये दिक्कत
गुलाबी गेंद को लेकर कोहली ने आगे कहा, ''गेंद निश्चित रूप से भारी लग रही थी। मुझे यकीन है कि वजन में कोई अंतर नहीं होगा, लेकिन किसी तरह यह भारी लग रही थी। स्लिप कैच लेते समय गेंद वास्तव में हाथों पर जोर से लगती है। यहां तक कि बाउंड्री से गेंद फेंकते समय, फील्डरों को लगा कि उन्हें अतिरिक्त प्रयास करने की जरूरत है।''

मैच देखने के लिए आएंगी कई हस्तियां
गाैर हो कि इस ऐतिहासिक टेस्ट मैच के लिए पूरी तैयारियां हो चुकी हैं। यहां तक कि स्टेडियम में भी गुलाबी रंग में रंग दिया गया है। इस मैच को देखने के लिए राजनीतिक नेता और कई पूर्व खिलाड़ी भी उपस्थित रहेंगे। ऐसे में कोहली ने कहा, "यह हम सभी के लिए वास्तव में रोमांचक है। पिछली बार जब पाकिस्तान के साथ टी20 विश्व कप का मैच खेला गया था तब ऐसा माहाैल देखने को मिला था। फिर बहुत सारे फॉर्मर क्रिकेटर भी आए, उनका सम्मान किया गया। अब एक बार फिर वैसा ही होगा।''
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
