मोहम्मद हफीज ने की टेस्ट क्रिकेट से संन्यास की घोषणा, टी20 और वनडे खेलना जारी रखेंगे
नई दिल्ली। पाकिस्तानी बल्लेबाज मौहम्मद हफीज ने टेस्ट क्रिकेट से अपने संन्यास की घोषणा कर दी है। वह न्यूजीलैंड के खिलाफ जारी मौजूदा सीरीज में अपना अंतिम टेस्ट खेलेंगे। तीन टेस्ट मैचों की सीरीज का अंतिम मैच अबू धाबी में चल रहा है। हफीज अब केवल वनडे और टी20 मैच ही खेलेंगे।
इसी के साथ 38 साल के हफीज के टेस्ट क्रिकेट करियर का समापन हो गया है। इस दौरान उन्होंने कुल 54 टेस्ट खेले और 3,644 रन बनाए जिसमें उन्होंने 10 शतक और 12 अर्धशतक जमाए। जबकी उनका औसत 38.25 का रहा। हफीज एक उम्दा ऑफ स्पिनर भी थे। उनकी स्पिन गेंदबाजी एक दिनी मुकाबलों में उनकी टीम के खासी काम आई है।
JUST IN: Mohammad Hafeez to retire from Test cricket after the ongoing Abu Dhabi game v New Zealand #Breaking pic.twitter.com/XlJNR75Aty
— ESPNcricinfo (@ESPNcricinfo) December 4, 2018
वहीं, टेस्ट मैचों में उन्होंने कुल 53 विकेट लिए जबकी उनका गेंदबाजी औसत लगभग 34 का रहा। हफीज के लिए अंतिम टेस्ट मैच की पहली पारी यादगार नहीं रही और वे बोल्ट की गेंद पर शून्य पर ही आउट हो गए।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
