Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

VIDEO : जब गर्दन पर लगी तेज गेंद तो शिखर धवन बोले- गेंद देख, टूट गई होगी

नई दिल्ली। भारतीय क्रिकेट टीम के गब्बर यानि शिखर धवन एक बार फिर मैदान पर दहाड़ लगाने को तैयार हैं। आईसीसी विश्व कप दाैरान अंगूठे में चोट खाने पर बाहर हुए धवन विंडीज दाैरे पर भी नहीं जा सके। अब साउथ अफ्रीका के खिलाफ होने वाली 3 टी20 व इतने ही टेस्ट सीरीज में धवन वापसी करेंगे। लेकिन इसके शुरू होने से पहले धवन फिर चोटिल हुए। उन्हें साउथ अफ्रीका ए खिलाफ पांचवें अनऑफिशियल वनडे मुकाबले में गर्दन पर चोट लगी। लेकिन गेंद गर्दन पर खाने के बाद धवन का जो रिएक्शन था वो काफी मजेदार रहा।

दरअसल, धवन इंडिया ए की तरफ से खेलते हुए गेंदबाज ब्यूरन हेंडरिक्स की गेंद पर स्कूप शॉट खेलने की कोशिश कर रहे थे तभी गेंद उनकी गर्दन पर लगी। यह घटना भारतीय पारी के तीसरे ओवर में हुई। धवन के गले में गेंद लगती देख जहां सभी कुछ समय के लिए चाैंक गए थे तो वहीं धवन नाॅनस्ट्राइकर को पूछ रहे थे कि कहीं गेंद तो नहीं टूटी। जी हां, धवन की इस बात का खुलासा संजू सैमसन ने किया।

धवन ने इस घटना का वीडियो साझा किया है। इसके बाद संजू सैमसन ने वीडियो पर कमेंट करते हुए खुलासा किया कि गर्दन पर गेंद लगने के बाद धवन ने उनसे कहा था कि गेंद को देख टूट गई होगी। धवन ने भी इस पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए बेहतरीन पारी खेलने के लिए संजू सैमसन की जमकर तारीफ की। सैमसन ने इस मैच में 91 रन की पारी में सात छक्के और छह चौके जड़े थे।

बता दें कि इस मैच में धवन ने 36 गेंद पर 51 रन बनाए। इस पारी में पांच चौके और दो छक्के भी शामिल थे। धवन ने संजू सैमसन के साथ दूसरे विकेट के लिए 135 रन की साझेदारी की। संजू ने 48 गेंद पर 91 रन बनाए। बारिश के चलते 20 ओवर के इस मुकाबले में 4 विकेट खोकर 204 रन बनाए थे. जवाब में दक्षिण अफ्रीकी टीम 168 रन ही बना सकी। इस तरह भारत ने यह मैच 36 रन से अपने नाम किया। 24 साल के संजू को मैन ऑफ द मैच चुना गया।

Story first published: Monday, September 9, 2019, 20:34 [IST]
Other articles published on Sep 9, 2019
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+