इंग्लैंड ने तोड़ा अपना ही रिकॉर्ड, बनाया वनडे इतिहास का सबसे बड़ा स्कोर

नई दिल्ली। इंग्लैंड और ऑस्ट्रेलिया के बीच खेले जा रहे वनडे सीरीज के तीसरे मैच में इंग्लैंड ने इतिहास रच दिया है। इंग्लैंड ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पहले बल्लेबाजी करते हुए वनडे क्रिकेट के इतिहास में अपना ही रिकॉर्ड तोड़ दिया। इंग्लैंड की टीम ने निर्धारित 50 ओवरों में 6 विकेट खोकर 481 रन बनाए।

ये वनडे इतिहास का सबसे बड़ा स्कोर है। इंग्लैंड ने अपने ही पुराने रिकॉर्ड को तोड़ा है। इससे पहले इंग्लैंड ने 2016 में पाकिस्तान के खिलाफ नॉटिंघम में खेले गए मैच में 50 ओवरों में तीन विकेट खोकर 444 रन बनाए थे। अब इंग्लैंड की टीम ने अपना ही रिकॉर्ड ध्वस्त कर दिया है।

इंग्लैंड की तरफ से ऑस्‍ट्रेलिया के खिलाफ तीसरे मुकाबले में जहां जॉनी बेयरस्टो ने महज 92 गेंदों पर 139 रन ठोक दिए तो जेसन रॉय ने भी 61 गेंदों पर 82 रन बनाए। रॉय ने 61 गेंदों में सात चौके और चार छक्के की मदद से 82 रन बनाए। तीसरे नंबर पर खेलने आए एलेक्‍स हेल्‍स भी इस मैच में 92 गेंदों पर 147 रन बनाकर आउट हुए। दोनों खिलाड़ियों ने दूसरे विकेट के लिए 151 रनों की साझेदारी की।

इसके अलावा कप्तान इयॉन मोर्गन ने ऑस्ट्रेलियाई गेंदबाजों की लय बिगाड़ दी। मोर्गन ने 30 गेंदों में 6 छक्के और 3 चौकों की मदद से 67 रन बनाए।

Story first published: Tuesday, June 19, 2018, 22:21 [IST]
Other articles published on Jun 19, 2018
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+