Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

इशांत शर्मा ने तोड़ा कपिल देव का रिकाॅर्ड, बने एशिया के सबसे कामयाब गेंदबाज

नई दिल्ली। भारतीय क्रिकेट टीम के तेज गेंदबाज इशांत शर्मा ने नया रिकाॅर्ड अपने नाम कर लिया है। वह विंडीज के खिलाफ दूसरे टेस्ट के तीसरे दिन एशिया के सबसे कामयाब गेंदबाज बन गए हैं। इशांत ने यह उपलब्धि पूर्व तेज गेंदबाज कपिल देव का रिकाॅर्ड तोड़ते हुए हासिल की है। वे अब टेस्ट क्रिकेट में एशिया के बाहर यानी कि विदेशी पिचों पर सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले भारतीय गेंदबाज बन गए हैं। इशांत ने विंडीज की पहली पारी में कैर्बियाई खिलाड़ी जाहमार हेमिल्टन (5) को आउट कर कपिल को पछाड़ा।

झटके इतने विकेट

झटके इतने विकेट

इशांत के नाम अब एशिया के बाहर खेले 46 टेस्ट मैचों में विदेशी सरजमीं पर कुल 157 विकेट हो गए हैं, जबकि विदेश धरती पर भारतीय तेज गेंदबाज के रूप में कपिल देव के नाम टेस्ट क्रिकेट में 155 विकेट दर्ज हैं। इस मामले में पहले स्थान पर महान स्पिन गेंदबाज अनिल कुंबले हैं जो 50 मैचों में 200 विकेट के साथ पहले पायदान पर बने हुए हैं। भारतीय गेंदबाजों में एशिया से बाहर सबसे अधिक विकेट लेने के मामले में जहीर खान चौथे नंबर पर हैं। उन्होंने 38 ऐसे मैचों में 147 विकेट लिए हैं। वहीं हरभजन सिंह ने एशिया से बाहर 32 मैचों में 117 विकेट लिए हैं। अश्विन ने 20 टेस्ट मैचों में 65 विकेट लिए हैं।

भारतीय टेस्ट इतिहास में अभी तक केवल 3 बार ली गई है हैट्रिक, देखिए VIDEO

एशिया के बाहर सर्वाधिक टेस्ट विकेट लेने वाले पांच शीर्ष भारतीय गेंदबाजः

एशिया के बाहर सर्वाधिक टेस्ट विकेट लेने वाले पांच शीर्ष भारतीय गेंदबाजः

अनिल कुंबले- मैच 50, विकेट 200

इशांत शर्मा- मैच 46, विकेट 157*

कपिल देव- मैच 46, विकेट 155

जहीर खान- मैच 38, विकेट 147

बिशन सिंह बेदी- मैच 34, विकेट 123

फाॅर्म में हैं इशांत

फाॅर्म में हैं इशांत

इशांत शर्मा इन दिनों अच्छी फॉर्म में हैं। उन्होंने पहले मैच में भी दमदार प्रदर्शन करते हुए भारत को 318 रनों से जीत दिलाई थी। उन्होंने पूरे मैच में कुल आठ विकेट लिए थे। इशांत ने अब तक 92 टेस्ट मैचों में कुल 277 विकेट लिए हैं। ओवरऑल रिकॉर्ड की बात करें तो अनिल कुंबले भारत के सबसे कामयाब गेंदबाज हैं। उन्होंने टेस्ट क्रिकेट में 619 विकेट लिए हैं। वे सबसे अधिक विकेट लेने के मामले में दुनिया में तीसरे नंबर पर हैं। मुथैया मुरलीधरन (800) पहले और शेन वार्न (708) दूसरे नंबर पर हैं।

Story first published: Monday, September 2, 2019, 7:57 [IST]
Other articles published on Sep 2, 2019
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+