Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

श्रीलंकाई गेंदबाजों की सिडनी में परीक्षा

सिडनी, 7 फरवरीः आस्ट्रेलिया से दो महीने पहले टेस्ट श्रृंखला गंवाने वाले श्रीलंका को त्रिकोणीय एकदिवसीय अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट सीरीज के कल यहां होने वाले मैच में विश्व चैंपियन सेपार पाने के लिये स्लाग ओवरों में अच्छी गेंदबाजी करनी होगी.

श्रीलंका ने बारिश से प्रभावित पिछले मैच में भारत के चार विकेट 83 रन पर निकाल दिये थे लेकिन उसने अंतिम दस ओवर में 105 रन देकर अपनी प्रतिद्वंद्वी टीम को चुनौतीपूर्ण स्कोर खड़ा करने का मौका दिया. श्रीलंकाई उप कप्तान कुमार संगकारा ने मैच के बाद स्वीकार किया कि उनकी टीम को स्लाग ओवर में गेंदबाजी को लेकर विचार करने की जरूरत है.

उन्होंने कहा कि हमें अंतिम दस ओवर में स्कोर कम रखने के लिये गेंदबाजी में सुधार करना होगा. आस्ट्रेलिया की बल्लेबाजी बहुत मजबूत है और श्रीलंका को उसके खिलाफ हर हाल में बेहतरीन गेंदबाजी करनी होगी क्योंकि सिडनी क्रिकेट ग्राउंड पर होने वाले इस मैच में थोड़ी सी भी चूक उसे भारी पड़ सकती है.

त्रिकोणीय श्रृंखला में अब तक बारिश के कारण कोई भी मैच पूरा नहीं हो पाया. ब्रिस्बेन में खेले गये दोनों मैच रद्द कर दिये थे और कल के लिये भी मौसम की भविष्यवाणी भी उत्साहजनक नहीं है. मौसम विभाग ने आसमान में बादल छाये रहने और दिन में बारिश होने की संभावना जतायी है. यदि फिर से बारिश कहर ढाती है तो क्रिकेट प्रेमियों के लिये यह बहुत निराशाजनक होगा.

Story first published: Tuesday, November 14, 2017, 12:19 [IST]
Other articles published on Nov 14, 2017
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+