चैम्पियंस लीग : साउथ आस्ट्रेलिया की लगातार तीसरी जीत (राउंडअप)
रॉलय चैलेंजर्स के 155 रनों के लक्ष्य को साउथ आस्ट्रेलिया ने 18.3 ओवर में दो विकेट खोकर हासिल कर लिया। अपनी टीम के लिए माइकल क्लीगर ने नाबाद 69 रन बनाए जबकि डेनिएल हैरिस 57 रन बनाकर रन आउट हुए। ग्राहम मानोउ को अनिल कुंबले ने शून्य रन पर आउट किया। कैलम फग्र्यून 21 रन बनाकर नाबाद लौटे।
हार के बाद रॉयल चैलेंजर्स के कप्ताल अनिल कुंबले ने कहा कि हमने नियमित अंतराल पर विकेट गंवाए और रॉस टेलर का विकेट गिरना रणनीतिक रूप से हमारे लिए नुकसानदेह रहा। अगर कुल स्कोर में 15 और रन जुट जाते तो हम बेहतर गेंदबाजी करने और दबाव बनाने में कामयाब होते।
इससे पहले टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए रॉयल चैलेंजर्स की शुरुआत अच्छी नहीं रही और उसके बल्लेबाज लगातार आउट हो रहे। 19.5 ओरव में कुल 154 रन बनाकर पूरी टीम आउट हो गई। अपनी टीम के लिए रॉस टेलर ने 28 गेंदों पर 46 और डिल्लन ड्यू प्रीज ने 22 गेंदों पर 46 रन बनाए, जो सर्वाधिक निजी स्कोर रहे।
इससे पहले रॉयल चैलेंजर्स सलामी बल्लेबाज मनीष पांडे और राहुल द्रविड़ चार-चार और रोबिन उथप्पा शून्य रन बनाकर आउट हो गए। कैमरन व्हाइट 56 गेंदों पर 25 और विराट कोहली तीन रन बनाकर आउट हुए। इसके बाद प्रवीण कुमार (6), विनय कुमार (6), डेल स्टेन (0) रन बनाकर आउट हुए जबकि कप्तान अनिल कुंबले (01) रन बनाकर नाबाद लौटे।
छह रन के कुल स्कोर पर पांड और सात रन के कुल स्कोर पर उथप्पा का विकेट गिरा। 53 रन के कुल स्कोर पर द्रविड़ आउट हुए। इसके बाद 69 के कुल स्कोर पर टेलर आउट हुए।
रॉयल चैलेंजर्स का यह दूसरा मुकाबला था जबकि साउथ आस्ट्रेलिया की टीम ने लगातार तीसरी जीत दर्ज की है। रॉयल चैलेंजर्स ने अपने पहले मुकाबले में दक्षिण अफ्रीकी दिग्गज जैक्स कैलिस के हरफनमौला खेल की बदौलत वेस्टइंडीज के क्लब गयाना को नौ विकेट से हराया था।
दूसरी ओर, साउथ आस्ट्रेलियाई टीम ने अपने पहले मैच में दक्षिण अफ्रीका के लायंस क्लब को पटखनी दी थी। दूसरे मुकाबले में साउथ आस्ट्रेलिया ने मुंबई इंडियंस को धूल चटा दी।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications