सुरेश रैना की टीम इंडिया से छुट्टी, श्रीलंका दौरे पर टीम में नहीं मिली जगह
नई दिल्ली। श्रीलंका दौरे के लिए टीम इंडिया का ऐलान कर दिया गया है। टीम में अमित मिश्रा को चार साल बाद टीम में जगह मिली है। वहीं अगले महीने से तीन टेस्ट मैचों की श्रंखला खेलने के लिए टीम में सुरेश रैना को जगह नहीं ली है।
अमित मिश्रा को करण शर्मा की जगह टीम में जगह मिली है। करण शर्मा घायल होने की वजह से टीम में जगह नहीं बना पाये हैं। लेकिन जिस तरह से सुरेश रैना को टीम में जगह नहीं मिली है उसने रैना के फॉर्म पर सवाल उठा दिये हैं।
यह पहली ऐसी टेस्ट श्रंखला होगी जिसमें पूरी श्रंखला के लिए विराट कोहली को टीम की कमान सौंपी है। उधर अपनी फिटनेस को बरकरार रखने के लिए ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ अनाधिकृत मैच में विराट कोहली ने ऑस्ट्रेलिया ए के खिलाफ भारत ए की टीम से खेलने का फैसला लिया है।
श्रीलंका दौरे के लिए टीम इंडिया का ऐलान, भज्जी को मिली जगह
श्रीलंका दौरे के लिए टीम इंडिया
विराट कोहली (कप्तान), शिखर धवन, मुरली विजय, केएल राहुल, चेतेश्वर पुजारा, अजिंक्या रहाणे, रोहित शर्मा, रिद्धिमान साहा(विकेट कीपर), हरभजन सिंह, आर अश्विन, उमेश यादव, इशांत शर्मा, भुवनेश्वर कुमार, अमित मिश्रा, वरुण एरॉन
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
