जानिए युवराज सिंह को क्यों भायी हैजल कीच?
नई दिल्ली। अब तो खुलासा हो ही चुका है कि युवराज सिंह ने अपनी लाइफ पार्टनर के रूप में हैजल कीच को चुन लिया है।भारतीय क्रिकेट के कैसोनोवा कहे जाने वाले युवराज सिंह पर लड़कियां जान छिड़कती हैं। युवी का नाम इससे पहले कई चर्चित अभिनेत्रियों से जुड़ चुका है लेकिन युवी की तलाश हैजल पर पूरी होगी यह किसी ने नहीं सोचा था।
इसलिए हर कोई यह जानने को बेकरार है कि आखिर वो क्या बात थी जिसने युवी को हैजल के सामने अपना दिल खोलने को मजबूर कर दिया। इस बात को शायद युवी भी बखूबी जानते हैं इसलिए उन्होंने खुद ही इस रहस्य से पर्दा उठा दिया है।
युवी अगर लड़कियों के दिलों पर राज करते हैं तो इस बात से भी इंकार नहीं किया जा सकता है कि वो मम्मा बेबी हैं, युवी के जीवन के हर रंग में उनकी मां शबनम साये की तरह उनके साथ रहती हैं इसलिए युवी ने कहा कि उन्हें हैजल में अपनी मां की परछाईं दिखती हैं, हैजल भी मां की ही तरह उनकी केयर करती है और शायद यही कारण है कि हैजल आज युवराज की बेटर हाफ बनने जा रही हैं।
वैसे इससे पहले युवराज की मां शबनम ने भी एक मीडिया चैनल से बात करते हुए कहा था कि हैजल बहुत अच्छी और सिंपल लड़की है और सबसे बड़ी बात यह है कि उसे क्रिकेट के बारे में कुछ भी नहीं पता।
हैजल को क्रिकेट के बारे में कुछ नहीं पता
युवराज हमेशा से चाहता था कि वो ऐसी लड़की से शादी करे जिसे क्रिकेट की एबीसीडी ना पता हो क्योंकि पूरा देश युवी को हमेशा सलाह देता रहता है कि उसे ऐसे खेलना चाहिए , वैसे खेलना चाहिए ऐसे में अगर घर के अंदर भी यही होने लगा तो जीवन की गाड़ी कैसे चलेगी इसलिए मैं खुश हूं कि युवराज ने हैजल को चुना।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
