oi-Vineet Kumar
नई दिल्ली। इंग्लैंड क्रिकेट टीम के पूर्व खिलाड़ी और मौजूदा कार्यकारी हेड कोच ग्राहम थोरपे ने टीम के हरफनमौला खिलाड़ी सैम कर्रन के विकास के लिये भारतीय टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी और आईपीएल की जमकर तारीफ की है। थोरपे का मानना है कि इस युवा ऑलराउंडर के विकास में चेन्नई सुपर किंग्स और आईपीएल ने अहम भूमिका निभाई है और जब से इस खिलाड़ी ने आईपीएल में धोनी की कप्तानी में खेलना शुरू किया है तब से उनके प्रदर्शन में काफी सुधार हो गया है और फ्रैंचाइजी के अहम खिलाड़ियों में से एक बन गये हैं। सैम कर्रन ने मार्च में भारत के खिलाफ खेली गई वनडे सीरीज के तीसरे मैच में नाबाद अर्धशतकीय पारी खेलकर अपनी टीम की वापसी कराने का काम किया था और भारत के हाथों से जीत को लगभग छीन लिया था।
और पढ़ें: IND vs SL: बोर्ड से दुश्मनी पड़ी महंगी, भारत के खिलाफ सीरीज से बाहर होंगे यह 5 खिलाड़ी
वहीं श्रीलंका के खिलाफ जारी मौजूदा सीरीज के दूसरे मैच में सैम कर्रन ने 5 विकेट लेकर न सिर्फ टीम को जीत दिलाई बल्कि टीम में बतौर ऑलराउंडर अपनी विश्वसनीयता को भी बढ़ाया है। सैम कर्रन के विकास पर बात करते हुए थोरपे ने बताया कि कैसे आईपीएल में खेलने के बाद से कर्रन को हाई प्रेशर गेम्स में खेलने की आदत पड़ी और इससे खेल में कितना सुधार आया है।
और पढ़ें: T20 विश्व कप पर वीवीएस लक्ष्मण ने की भविष्यवाणी, बताया- क्यों सूर्यकुमार को मिलेगी जगह, कैसे होंगे टीम में फिट
IPL में खेलकर आया सुधार
ईएसपीएन क्रिकइंफो से बात करते हुए उन्होंने कहा,'मुझे लगता है कि आईपीएल ने उनमें आये बदलाव में अहम रोल निभाया है। सैम कर्रन ने पिछले कुछ समय में जिन भी परिस्थितियों में खेला है उन्होंने अपने जुझारूपन और वापसी करने की काबिलियत को दिखाया है। उस नजरिये से बात करूं तो आईपीएल में खेलने से उन्हें अधिक दबाव वाली परिस्थितियों में खेलने की आदत हो गई है। उनमें बड़े शॉट लगाने की काबिलियत पहले से ही थी लेकिन धोनी की कप्तानी में आईपीएल खेलकर इसमें और सुधार आया है। आईपीएल में अहम समय पर गेंदबाजी करने के चलते उन्हें दबाव को चुनौती का सामना करने का अनुभव हो चुका है। वह सिर्फ 23 साल के हैं और काफी अच्छे अनुभव ले रहे हैं।'
चुनौती से घबराते नहीं हैं सैम कर्रन
थोरपे ने आगे कहा कि जब वो इंग्लैंड वापस लौटे तो उन्हें टीम में अपनी जगह बनाने के लिये चुनौती का सामना करना पड़ा और दबाव में खेलना पड़ा। यह गलत चीज नहीं है। सैम कर्रन के अंदर सबसे अच्छी चीज यह है कि वो काफी प्रतिस्पर्धी खिलाड़ी हैं। हमने उनके अंदर यह चीज तब से देखी है जब वो टीनेजर थे और लगातार अपनी स्किल में सुधार लाने पर काम कर रहे हैं।
दूसरा बेन स्टोक्स बनाने की हो रही है तैयारी
इंग्लिश कोच ने कहा कि वह चाहते हैं कि सैम कर्रन दिन ब दिन और बेहतर होते जायें। इंग्लैंड की टीम इस समय सैम कर्रन को हर प्रारूप के ऑल राउंडर खिलाड़ी बनाने पर काम कर रही हैं। थोरपे का मानना है कि टी20 प्रारूप के लिये उनमें काफी सुधार आ चुका है लेकिन बाकी प्रारूप में अभी भी उन्हें काफी काम करना है।
MyKhel से प्राप्त करें ब्रेकिंग न्यूज अलर्ट.
Allow Notifications
You have already subscribed
Story first published: Saturday, July 3, 2021, 22:25 [IST]
Other articles published on
Jul 3, 2021