Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

चोटिल हुआ न्यूजीलैंड का यह दिग्गज खिलाड़ी, वर्ल्ड कप से पहले कीवी टीम को 'बड़ा झटका'

नई दिल्ली। विश्व कप से पहले दुनिया की सभी टीमें अपने खिलाड़ियों को चोटिल होने से बचाना चाहती हैं लेकिन इसके बावजूद भी सभी खिलाड़ियों को 100 प्रतिशत फिट रखना टीमों के लिए बहुत चुनौतीपूर्ण काम साबित हो रहा है। इंग्लैंड की टीम में सैम बिलिंग कंधे की चोट के चलते पूरे टूर्नामेंट से बाहर हो गए थे तो भारत के केदार जाधव को भी विश्व कप से ठीक पहले चोट लग गई। दक्षिण अफ्रीका के डेल स्टेन और कैगिसो रबादा चोट के बाद इस समय रिकवरी के पीरियड से गुजर रहे हैं। अब विश्व कप से पहले चोटिल खिलाड़ियों की सूची में न्यूजीलैंड की टीम भी शामिल हो गई है।

विश्व कप में अब केवल 13 दिनों का समय बचा है और न्यूजीलैंड की टीम के विकेटकीप टॉम लॉथम चोटिल होकर टीम को झटका दे चुके हैं। ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ मौजूदा अनाधिकृत वनडे सीरीज में भाग ले रहे लॉथम अपने बाए हाथ की अंगुली में फ्रैक्टर करा बैठे हैं। अब वे विश्व कप में कीवी टीम के पहले मुकाबले में शिरकत करने को लेकर शक के दायरे में आ चुके हैं। यह मैच कार्डिफ में श्रीलंका की टीम के खिलाफ होना है।

चोट के तुरंत बाद लॉथम को चैक-अप के लिए भेजा गया है। अगर लॉथम की चोट विश्व कप तक ठीक नहीं होती है तो टॉम ब्लंडेल को टीम में स्थान मिल सकता है। ये इस खिलाड़ी के लिए वनडे क्रिकेट में पदापर्ण भी होगा। अगर ऐसा होता है तो यह खिलाड़ी 1987 के बाद से कीवी टीम की ओर से विश्व कप में पदापर्ण करने वाला पहला खिलाड़ी बन जाएगा। फिलहाल कीवी टीम के मुख्य चयनकर्ता गेविन लार्सन ने सूचना दी है कि टिम सेइफर्ट और बीजे वॉल्टिंग इस समय टीम के स्टैंडबाई हैं।

लार्सन ने कहा कि लॉथम की मेडिकल रिपोर्ट के आधार पर आगे की योजना तैयार की जाएगी। उन्होंने कहा कि हमारे स्टैंडबाई खिलाड़ी किसी भी स्थिति के लिए तैयार हैं। वहीं ब्लंडेल ने इस स्थिति पर बात करते हुए कहा, 'मैं उम्मीद करता हूं कि टॉम तेजी से रिकवरी कर लेंगे। अगर मुझे बुलाया जाता है तो मैं तैयार रहूंगा।' हालांकि अभी इस युवा बल्लेबाज को खुद को वार्म-अप मैचों में साबित करना होगा। ये मैच विश्व कप के मुख्य मुकाबले शुरू होने से पहले होंगे। न्यूजीलैंड को वार्म-अप मैच में वेस्टइंडीज और भारत के साथ खेलना है।

Story first published: Friday, May 17, 2019, 14:05 [IST]
Other articles published on May 17, 2019
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+