जॉनी बेयरस्टो को ECB ने दिया झटका, 6.50 करोड़ रुपए का हुआ नुकसान
नई दिल्ली। इंग्लैंड के विकेटकीपर-बल्लेबाज जॉनी बेयरस्टो को इंग्लैंड और वेल्स क्रिकेट बोर्ड (ईसीबी) ने अपने सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट से बाहर कर दिया है। यह बेयरस्टो के लिए बड़ा झटका है। उन्हें ओली पोप, जैक क्रॉले और डॉम सिबली द्वारा उनके प्रभावशाली प्रदर्शन के कारण बेयरस्टो को बाहर रखना एक कारण हो सकता है। टेस्ट के लिए सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट खिलाड़ियों की लिस्ट में तीन नए खिलाड़ी ओपनर डोमनिक सिब्ले के अलावा जैक क्रॉली और ओली पोप को शामिल किया गया है।
इसी के साथ बेयरस्टो को 6.50 करोड़ा का नुकसान हुआ है। उन्हें हर साल टेस्ट का अनुबंध पाने पर 6.50 करोड़ मिले थे। बता दें कि वनडे और टी 20 कॉन्ट्रैक्ट का मूल्य 5,000,000 है। ईसीबी ने टेस्ट और वनडे के लिए 12-12 खिलाड़ी, इंक्रिमेंटल अनुबंध के लिए चार और तेज गेंदबाजी के लिए तीन खिलाड़ियों को अनुबंधित किया है।
बता दें कि पिछले साल सीमित ओवर अनुबंध में शामिल हुए जो डेनली को इस बार शामिल नहीं किया गया है। इसके अलावा क्रिस जॉर्डन, डेविड मलान, डॉम बेस और जैक लीच को पिछले साल के प्रदर्शन को देखते हुए इंक्रीमेंटल अनुबंध में जगह दी गई है। ओली स्टोन साकिब महमूद और क्रैग ओवरटॉन को तेज गेंदबाज अनुबंध में शामिल किया है।
वर्ष 2020-2021 के अनुबंध में शामिल खिलाड़ियों की सूची:
टेस्ट अनुबंध: जेम्स एंडरसन, जोफ्रा आर्चर, स्टुअर्ट ब्रॉड, रोरी बर्न्स, सैम करन, ओली पोप, जो रूट, डॉम सिब्ली, जोस बटलर, जाक क्राउली, बेन स्टोक्स और क्रिस वोक्स।
सीमित ओवर अनुबंध: मोईन अली, जोफ्रा आर्चर, आदिल राशिद, जो रूट, जैसन रॉय, बेन स्टोक्स, जॉनी बेयरस्टो, जोस बटलर, टॉम करन, इयोन मोर्गन, क्रिस वोक्स और मार्क वुड।
इंक्रिमेंट अनुबंध: डॉम बेस, क्रिस जॉर्डन, डेविड मलान और जैक लीच।
तेज गेंदबाजी डेवलपमेंट अनुबंध: साकिब महमूद, क्रैग ओवरटॉन और ओली स्टोन।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
